Bhopal PM Modi news: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- PM नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वरदान

pm modi mp visit: राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां की मोदी जी भारत को भगवान का वरदान है। प्रधानमंत्री मोदी के हाथ हम भव्य और दिव्य भारत का सपना साकार होते हुए देखेंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, यह कलंक हमने मिटा दिया। डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 19 महीने के लिए कांग्रेस आई। कमलनाथ ने पीएम आवास के मकान लौटाकर गरीबों के मकान नहीं बनने दिए। पीएम जल-जीवन मिशन भी शुरू नहीं किया।

Big statement of CM Shivraj Singh Chouhan in Jamboree Ground, PM Narendra Modi is Gods blessing to India

जीत का इतिहास बनाएंगे: वीडी शर्मा

जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 3 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बने हैं केंद्र और राज्य की सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जन-जन को मिल रहा है। इसबार हम विजय का इतिहास बनाएंगे।

Recommended Video

    Bhopal PM Modi news: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- PM नरेंद्र मोदी भारत को भगवान का वरदान

    33% रिजर्वेशन के लिए पार्टी की महिला सदस्यों ने किया अभिवादन

    संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने को लेकर महिलाओं में उत्साह है। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने नगरी निकाय चुनाव में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया है। इन ऐतिहासिक कार्यों के प्रति धन्यवाद देने के लिए पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज के साथ प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं ने हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे भी लगाए। वहीं कार्यक्रम के मार्ग में लोक कलाकारों द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम पेश किए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+