MP में शिवराज सरकार ने लगाई विकास कार्यों की झड़ी, एक माह में होंगे 2 लाख करोड़ के लोकार्पण और भूमिपूजन
CM Shivraj Singh chauhan News: मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार एक माह में विकास पर्व के जरिए प्रदेश के सभी जिलों में 2 लाख करोड़ रुपये से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेगी। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के बड़वानी और धार जिले से की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मेघनाद घाट, कुक्षी, जिला धार में 2771.16 करोड़ रुपए लागत की नवीन कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि आज कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन करके मैं विकास पर्व का शुभारंभ कर रहा हूं।इस सिंचाई परियोजना से 75 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और 175 गांव के भाई-बहन लाभान्वित होंगे।

बता दे विकास पर्व के कार्यक्रम में विधायक और अफसर भी शामिल रहेंगे। जिसमें जनसेवा यात्राओं आम सभाओं का आयोजन स्थानीय स्तर पर जनता के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़वानी में विकास पर्व की शुरुआत करते हुए 1328.75 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 1173 करोड़ों पर की नागलवाड़ी उदवहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इससे किसान ड्रिप या फव्वारा पद्धति द्वारा कम जल से 2 गुना अधिक क्षेत्र में सिंचाई कर सकेंगे।
इस परियोजना से 124 ग्रामों के किसानों को 47 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। इसी तरह पाटी सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना की लागत राशि 155.72 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से 23 ग्रामों के किसानों को 5 या 940 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ होगा।
यह प्रमुख लोकार्पण और भूमि पूजन
बीना रिफायनरी का विस्तार के लिए 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजना का लोकार्पण और केन बेतवा लिंक योजना के लिए 36348 करोड़ की तेरा सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन किया जाएगा। अलग-अलग जिलों में 83 सीएम राइस स्कूलों का शुभारंभ होगा और ना ही स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि पूजन किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग एवं सड़क निर्माण के 21,900 करोड रुपए से अधिक की लागत से 1207 कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। विकास पर्व में अमृत 2.0 अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजना 3000 करोड़ रुपए के काम शुरु होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4 लाख हितग्राहियों का ग्रह प्रवेश और 10 नवीन महाविद्यालयों का भूमि पूजन होगा। जल जीवन मिशन अंतर्गत 28471 करोड़ की राशि की 15450 समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि पूजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications