Bhopal News: रमेश बिधूड़ी के मामले में CM शिवराज का बड़ा बयान, बोले- अमर्यादित आचरण के खिलाफ है भाजपा

MP News: संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के दिए गए बयान पर अब बवाल शुरू हो गया है। दरअसल, बिधूड़ी ने बीएसपी सांसद के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी अमर्यादित आचरण के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को राजधानी भोपाल की कुशाभाव ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान जब रमेश बिधूड़ी के भाषण पर सवाल पूछा गया तो सीएम शिवराज ने जवाब देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी अमर्यादित आचरण के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी है। पार्टी ने रमेश बिधूड़ी को नोटिस दिया है।

CM Shivraj Singh Chauhans big statement regarding Ramesh Bidhuri case in Bhopal

क्या है पूरा मामला

दरअसल संसद के विशेष सत्र के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने चंद्रयान पर चर्चा के बीच बीएसपी से सांसद दानिश अली के लिए अभद्र भाषा और अपशब्दों का प्रयोग किया। हालांकि सदन की कार्रवाई से बिधूड़ी की ओर से इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को हटा दिया गया है।

सदन में BJP सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद से बढे बवाल के बाद के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi ) ने पीएम मोदी से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि क्या मोदी जी नई संसद में गाली देने की छूट है। बता दे इमरान प्रतापगढ़ी दानिश अली के साथ राहुल गांधी से भी मिलने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+