संसद भवन की ताबूत से तुलना करने वाले RJD के ट्वीट पर CM शिवराज का तीखा रिएक्शन, आंखो में बंधी है पट्टी

आरजेडी द्वारा ट्विटर पर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखा रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है।

CM Shivraj sharp reaction on RJD tweet comparing Parliament House with coffin, blindfolded

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय जनता दल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए जमकर निशाना साधा है। दरअसल आरजेडी ने ट्विटर पर नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है, जिस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भड़क उठे। उन्होंने लिखा कि कुछ लोगों की आंखों में पट्टी बंधी हुई, जो उन्हें सच्चाई नहीं देखने दे रही है।

बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया। वहीं कई विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार भी किया है। करीब 20 विपक्षी दलों ने इस उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। इस बीच बिहार की सत्ता दल पार्टी RJD का ट्वीट सामने आया है। जहां आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से की है। इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरजेडी को पलटवार करते हुए ट्वीट पर लिखा कि देशवासी जहां लोकतंत्र के इस नवीन भव्य मंदिर में नए भारत का उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य देख रहे हैं, वहीं कुछ लोगों की आंखों में बंधी पट्टी उन्हें वह सच्चाई नहीं देखने दे रही है। ऐसे लोगों से बस यही कहना है। "जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।"

नए संसद भवन पर राजनीतिक बयान

इससे पहले मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नए संसद भवन को लेकर शनिवार को खंडवा में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि मैं इतना बता दूं आपको 1996 में हमने मध्यप्रदेश विधानसभा भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा से कराया था। उस समय विपक्ष के नेता विक्रम वर्मा हमारे साथ थे। यह संसदीय परंपराएं हैं, स्थापित परंपराएं है। भाजपा इनको तोड़ रही है।

धर्म, संस्कृति का अपमान कांग्रेस की आदत

वहीं BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा था कि देश की जनता जानती है कि प्रधानमंत्री मोदी का नाम सम्राट विक्रमादित्य और देवी अहिल्याबाई जैसी उन विभूतियों की श्रृंखला में आता है जिन्होंने भारत की संस्कृति, धर्म और अध्यात्म को पुष्ट करने का काम किया। देश की जनता यह जानना चाहती है कि कांग्रेस को देश की परंपरा, संस्कृति और मान-सम्मान से इतनी नफरत क्यों है। जनता देख रही है कि किस प्रकार कांग्रेस राष्ट्रहित की बजाए निजी हित और स्वार्थ की राजनीति कर रही है। एक परिवारवादी पार्टी देश की संस्कृति पर जिस तरह आक्रमण कर रही है, मैं उसकी कड़ी आलोचना करता हूं। देश की संस्कृति पर इस आघात के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही देश और प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सैंगोल के बारे में क्या विचार रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+