MP News : CM शिवराज ने अधिकारियों से कहा- लेटलतीफी नहीं चलेगी, समय पर पूरा करें बड़े प्रोजेक्ट के काम

2023 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सीएम शिवराज ने अधिकारियों के साथ सीएम हाउस में बैठक की। इस दौरान सीएम ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट में लेटलतीफी नहीं चलेगी समय पर बड़े कामों को पूरा किया जाए।

CM शिवराज ने अधिकारियों से कहा- लेटलतीफी नहीं चलेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की लंबित पड़ी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जाए। इनमें लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम निवास पर अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी बड़ी परियोजनाओं को लेकर चर्चा कर रहे थे। इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार का फोकस अब सब सभी बड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने पर हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आला अफसरों के साथ प्रदेश के सभी बड़ी परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से उनकी प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी सहित अन्य बड़े अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि नदी जोड़ो परियोजना पीएम आवास योजना पीएम सोनरी योजना भोपाल और इंदौर में मेट्रो के जो काम चल रहे हैं। उनमें और गति लाई जाए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल की बैठक भी ली थी जिसमें सभी मंत्रियों को अपने परफॉर्मेंस में सुधार करने के लिए कहा गया था। साथ ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं 4 कामों को जनता तक पहुंचाने के लिए विकास यात्रा को लेकर चर्चा की गई।

जो काम हुए उनकी सूची सीएम सचिवालय भेजें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं में काम की गति धीमी है, जहां काम अगले छह माह में पूरे किए जा सकते हैं। उन्हें तेजी से पूरा किया जाए। अब तक प्रदेश में जो काम पूरे हो चुके हैं, उनकी सूची विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय को भी दे। प्रदेश में 5 फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्रा के दौरान पूरे हो चुके कामों का लोकार्पण किया जाएगा। जो परियोजना शुरू की जानी है। उनकी भी सूची तैयार कर ले। इनके लिए शिलान्यास के आयोजन पूरे प्रदेश भर में होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के कामों को गति देना आवश्यक है।

Recommended Video

    लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या थकते नहीं हो, मैं कहता हूं कि मुझे थकने का हक ही नहीं :शिवराज सिंह चौहान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+