महिला पुलिस सशक्तिकरण:CM शिवराज ने 263 दोपहिया वाहनों की सौंपी चाबी, जेंडर इक्वलिटी पुलिसिंग का अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में महिला पुलिस सशक्तिकरण की दिशा में नए अध्याय की शुरुआत की है। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने महिला संबंधी अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिए महिला पुलिस को 263 दोपहिया वाहनों की चाबियां सौंपी। सीएम शिवराज ने 'मैं हूं अभिमन्यु' पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी किया।
प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित की जा रही 950 ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क को सशक्त बनाने के लिए गए है। स्टेडियम के मुख्य द्वार से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा महिला हेल्पडेस्क को आवंटित 263 दोपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी विजेताओं को सिर्फ न्याय दिलाने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। वाहन रैली विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत वालों को एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान 'मैं हूं अभिमन्यु' पर तैयार पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मैं हूं अभिमन्यु अभियान 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में
महिला सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान मैं हूं अभिमन्यु की थीम आओ लड़को सिखाएं हैं। इसके द्वारा बालकों पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की पहल की गई है अभियान का दूसरा चरण 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलेगा द्वितीय चरण में स्कूल-कॉलेज सार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं प्रश्नावली नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्म प्रदर्शन, मैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications