CM शिवराज सिंह चौहान ने सावन पूर्णिमा पर कराया 70 हजार गरीबों का गृह प्रवेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रवींद्र भवन, भोपाल से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 1 लाख से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरण

सावन के अधिक मास महीने में पूर्णिमा पर भाजपा की शिवराज सरकार ने प्रदेश के 70 हजार से अधिक गरीबों को पीएम आवास में गृह प्रवेश कराया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत एक लाख से अधिक हितग्राहियों को वर्चुली हितलाभ वितरित किया। चुनावी सीजन में होने वाले ग्रह प्रवेश के इस कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव के पहले सभी वर्गों के हित में फैसले ले रहे सीएम शिवराज ने मंगलवार को राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में 70 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया और 30 हजार से अधिक हितग्राहियों को ₹300 करोड़ की प्रथम द्वितीय एवं तृतीय किस्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की है।

CM Shivraj did house entry of 70 thousand poor people on Sawan Purnima

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसके बाद पीएम आवास ग्रामीण योजना में भी गरीबों को मकान देने का काम 15 अगस्त के बाद हो सकता है। सीएम शिवराज मंगलवार को जन अभियान परिषद की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद टूरिज्म बोर्ड के संचालक मंडल की बैठक में केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन पुनर्वास और पुनर्निर्माण के प्रजेंट एक्शन को देखा। इसमें परियोजना से प्रभावित गांव इससे विस्थापन के दायरे में आने वाले ग्रामीणों की स्थिति की जानकारी सीएम शिवराज ने ली। इसके बाद सीएम ने 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर, 12 अगस्त को सागर में होने वाली समरसता कार्यक्रम और विकास पर्व से संबंधित अन्य बैठकों को भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+