Bhopal News: CM शिवराज ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ पूरे रीति रिवाज से मनाया करवा चौथ का पर्व
Bhopal Karva Chauth News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम हाउस में करवा चौथ का पर्व मनाया। सीएम ने पूरी रीती रिवाज के साथ साधना सिंह के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान सीएम शिवराज ने पत्नी को कथा भी सुनाई।
राजधानी भोपाल में बुधवार को सीएम हाउस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। सीएम ने एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि अखण्ड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ पर जीवन संगिनी साधना जी को जल पिलाकर व्रत का पारण करवाया। करवा मां की कृपा सभी माताओं-बहनों पर सदैव बनी रहे, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना करता हूं।

पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है ये पर्व
Recommended Video
बता दे करवा चौथ का पर हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर मनाया जाता है। इस त्यौहार पर चंद्रमा की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है चांद दिखने के बाद विवाहित महिला अपना व्रत खोलती है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस व्रत के पीछे महिलाओं की मंशा केवल एक ही रहती है कि उसके पति की उम्र लंबी हो और जीवन भर पति उसके साथ रहे।












Click it and Unblock the Notifications