Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए CM शिवराज की बड़ी घोषणा, ₹13 हजार मानदेय और रिटायरमेंट पर मिलेंगे सवा लाख रुपये

सीएम शिवराज ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि अलग से मिलेगी।

Anganwadi workers News: एमपी में चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल सीएम शिवराज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 से बढ़ाकर ₹13 हजार करने आई बात कही है। वही मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय भी बढ़ाकर साढें ₹6500 कर दिया जाएगा।

सीएम शिवराज ने भेल दशहरा मैदान में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की है। सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25% से बढ़ाकर 50% किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का 5 लाख तक का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि अलग से मिलेगी।

CM Shivraj big announcement for Anganwadi workers, 13 thousand honorarium, 1.25 lakh on retirement

मानदेय को लेकर कमलनाथ पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, उस समय मानदेय सिर्फ ₹500 था। उसे 2008-09 बढ़ा कर 1500 रुपये कर दिया। इसके बाद साल 2018 में हमने फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹10 हजार कर दिया, यह काम भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने कभी नहीं किया। कमलनाथ और कांग्रेस ने एक पाप जरूर किया, हमने जो ₹10 हजार बढ़ाए थे, उसी में से 1500 रुपए उन्होंने मार दिए। पैसे काट लिए। यह अन्याय था।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में संघ की प्रदेश अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव के बयान पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि सम्मेलन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भरे मंच पर आईना दिखाया। कहा- आज दिनांक तक नहीं मिली आपके द्वारा घोषणा की गई राशि।

तपती धूप में अपनी मांगे मनवाने के लिए हजारों की संख्या में पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

भेल दशहरा मैदान में तपती धूप में अपनी मांगे मनवाने के लिए पहुंची हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कूलर और पंखों के बिना पसीने में भीगती हुई नजर आई। बता दे सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से महिलाएं पहुंची। तपती धूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं अपने दुपट्टे, साड़ी के पल्लू और कागजों से हवा करती हो नजर आई। लेकिन इतनी भीषण गर्मी होने के बावजूद भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने नारे लगाकर सीएम शिवराज से मांग की।

कार्यकर्ताओं ने कहा- हमें सरकारी कर्मचारी करें घोषित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमृता पहाड़िया ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 20,000 और सहायिका का वेतन ₹10000 किया जाए। सरकारी काम में कार्यकर्ताओं को बुलाया जाता है। अभी लाडली बहना योजना का कार्यक्रम चल रहा है, तो हम लोग घर घर जाकर महिलाओं को लेकर आए। हर काम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से कराया जाता है, लेकिन इसके बदले अलग से ₹1 नहीं मिलता। हमारी मांगे कि दूसरे विभागों के कामों में जब हमारी ड्यूटी लगाई जाती है तो इसका अलग से पैसा दिया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+