टीटी नगर में महिला हमले पर CM शिवराज हुए सख्त, भोपाल पुलिस कमिश्नर को निवास पर किया तलब
बीते कुछ दिन पहले राजधानी भोपाल में बदमाशों ने एक महिला के चेहरे में ब्लेड मार दी थी। सीएम ने एक्शन लेते हुए 10 बजे मुख्यमंत्री निवास पर भोपाल पुलिस कमिश्नर को बुलाया है। साथी सीएम शिवराज ने पीड़ित महिला से की मुलाकात।
भोपाल, 12 जून। थाना टीटी नगर क्षेत्र में 9 जून की शाम रोशनपुरा चौराहे के पास महिला के साथ मारपीट और पेपर-कटर से चेहरे पर वार करने की घटना पर पुलिस ने आरोपियों की पता लगाने के लिए 5 टीमें गठित की । 11 और 12 जून की दरम्यानी रात में पुलिस ने मुख्य आरोपी बादशाह बेग (उम्र 38 वर्ष निवासी रोशनपुरा झुग्गी) और उसके साथी अजय उर्फ़ बिट्टी सिबदे (उम्र 18 वर्ष निवासी रोशनपुरा झुग्गी) को पकड़ लिया । तीसरा आरोपी निखिल अभी फ़रार है, जिसके लिए टीम रवाना कर दी गयी है। घटना में प्रयुक्त पेपर कटर और ऑटो भी ज़ब्त कर लिए गये है।

आरोपियों ने बताया कि 9 जून की शाम को श्री पैलेस होटेल के पास ऑटो को खड़ा करने को लेकर आरोपी की फ़रियादि महिला से बहस हुई थी। महिला द्वारा रोक टोक करने को अपनी बेज्जती मानते हुए, आरोपी बादशाह बेग ने आग बबूला होकर योजनाबद्ध तरीके से महिला के वहां से निकलने का इंतेज़ार किया और थोड़ी ही दूरी पर महिला के वहां से गुजरने पर पेपर कटर से वारकर उसको घायल कर दिया और भाग निकला। पुलिस ने फरियादी महिला से पूछताछ कर आरोपियों का हुलिया तैयार किया और उसके आधार पर पता लगाना शुरू किया। चश्मदीदों, सीसीटीवी फ़ुटेज और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की शिनाख्त हुई और पुलिस टीम द्वारा रोशनपुरा के आस पास के इलाक़ों में कॉम्बिंग शुरू की। इसी क्रम में थाना टीटी नगर द्वारा आरोपी को अपनी गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की विवेचना शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवाजी नगर स्थित सीमा के निवास जाकर भेंट की और स्वास्थ्य का हालचाल पूछा। कल एक घटना में सीमा पर कुछ बदमाशों द्वारा ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने घायल महिला को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा का साहस सराहनीय है। उसने बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर हिम्मत से उनका मुकाबला किया। राज्य शासन के खर्च पर सीमा का उपचार करवाया जाएगा। अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है। उसके बेटा और बेटी पढ़ते हैं और उनके सहयोग के लिए भी कलेक्टर भोपाल को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सीमा के पति और अन्य परिजन से भी बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications