चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिवराज

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस' पर चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।

भोपाल, 12 जून। राजधानी में 'विश्व बाल श्रम निषेध दिवस' पर चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर सीएम ने अपने विचार भी साझा किए। सीएम शिवराज ने कहा कि बाल कल्याण भी ऐसा विषय है, जिसमें समाज और सरकार को मिलकर काम करना चाहिए। बच्चों के कल्याण के लिए अकेले सरकार ही नहीं समाज को भी आगे आना होगा। बाल श्रम का उन्मूलन कैसे हो, बच्चों के विकास के कार्यक्रमों को कैसे गति मिले, इस पर हम सभी को एक साथ आना होगा। हम लोग मिलकर मिलकर बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे।

चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेश के कार्यक्रम में पहुंचे CM शिवराज

उन्होंने कहा कि मेरे मन में वेदना होती है, अगर मैं किसी बच्चे को भीख मांगते देखता हूं। कोरोना संकट काल में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया, अब उनकी जिम्मेदारी हमारी है। उन बच्चों को ₹5000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। कुपोषित बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए भी हम प्रयास कर रहे हैं। बच्चे बाल श्रम ना करें, बच्चे भीख ना मांगे, बच्चों को शोषण से मुक्त करें, उसके लिए अपने पॉलिसी डॉक्युमेंट बनाया है, इसका मैं अध्ययन करूंगा। क्योंकि यह मेरे दिल का काम है।

चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम

सीएम ने कहा- आंगनबाड़ी के लिए खिलौने, बच्चों की आवश्यक वस्तुओं सहित विभिन्न सामग्री एकत्र करने के लिए मैं स्वयं हाथ ठेला लेकर निकला। भोपाल और इंदौर में मुझे समाज का ऐसा सहयोग मिला जिसकी कल्पना भी नहीं थी। आंगनबाड़ी के लिए सामान एकत्र करने भोपाल में निकला तो 10 ट्रक सामान और 1 करोड़ 40 लाख रुपए लोगों ने दिए, वहीं इंदौर में 40 ट्रक सामान और 8.30 करोड़ रुपए से अधिक की राशि समाज की ओर से प्राप्त हुई। उचित प्लेटफार्म मिल जाए तो समाज और सरकार साथ मिलकर कोई भी बदलाव ला सकते हैं। बच्चों के कल्याण के लिए भी सरकार और समाज को साथ आना होगा तभी हम बच्चों का कल्याण सुनिश्चित कर सकते हैं। बच्चे भीख ना मांगे, उनकी पढ़ाई-लिखाई, कपड़े, भोजन इत्यादि की व्यवस्था हो, बच्चों से बाल श्रम न कराया जा सके और उन्हें शोषण से बचाया जाए, इस दिशा में सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+