Bhopal News: कोल समाज के लिए CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा, बोले- बनेगी आवास योजना, कोलगढ़ी का होगा रेनोवेशन

भोपाल सीएम हाउस में आयोजित कोई समाज के सम्मेलन में सीएम शिवराज ने कहा कि कोल जनजाति के वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ साहसपूर्ण लड़ाई लड़ी। भगवान बिरसा मुंडा से तो अंग्रेज थर-थर कांपते थे।

CM Shivraj announced for Kol Samaj, housing scheme will be made, Kolgarhi will be renovated

Bhopal CM shivraj News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग से मेल मुलाकात कर उनके विकास के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम हाउस में कोल जनजाति सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कोल समाज के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि त्योंथर में बनी कोल गढ़ी के जीर्णोद्धार के लिए ₹3 करोड़ 12 लाख स्वीकृत कर दिए गए हैं। जून में इसके पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर दिया जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि कोल समाज के ऐसे भाई बंधु जिनके पास रहने के लिए आवास व्यवस्था नहीं है। उनकी अलग सूची बनाएंगे। उनके लिए सर्वे कराकर उन्हें जमीन का पट्टा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के पोर्टल में जोड़ा जाएगा। यदि पीएम आवास के पोर्टल में नहीं जुड़ सके तो कोई समाज के लोगों के लिए अलग से नई आवास योजना बना दूंगा। सीएम ने कहा कि कोल जनजाति के वीरों ने अंग्रेजों के खिलाफ साहसपूर्ण लड़ाई लड़ी। भगवान बिरसा मुंडा से तो अंग्रेज थर-थर कांपते थे।

सीएम शिवराज ने कहा कि कोल समाज वह समाज है जिसने वनवास के दौरान भगवान श्रीराम को भी फल-फूल और आश्रय देने का काम किया था। मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के अंतर्गत कोल जनजाति के लोगों को रहने की जमीन का मालिक बनाया जाएगा। मैं चाहता हूं कि कोल समाज ने जैसे भगवान श्रीराम के लिए सुंदर सा घर बना दिया था, वैसे ही समाज के गरीब भाई बहनों के लिए भी घर बन जाए।

कॉल समाज के बच्चों के लिए शुरू होगी कोचिंग क्लासेस

सीएम शिवराज ने कहा कि कोल समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए और गैर सरकारी नौकरियों में और इंजीयरिंग, मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग शुरू की जाएगी। इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ समाज के प्रतिनिधि भी सहयोग के लिए आएं। समाज के बच्चों के मेडिकल इंजीनियरिंग की फीस भी सरकार भरेगी। उनके रहने को अगर हॉस्टल की जगह नहीं मिलेगी, तो किराए के घर के लिए भी किराया सरकार भरेगी।

उद्योग लगाने पर सरकार करेगी मदद

सीएम शिवराज ने कहा कि कोल समाज के बच्चे-बच्चे उद्योग व्यवसाय में आएंगे तो सरकार उनको सहायता करेगी हम चाहते हैं कि कोल समाज के युवक नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि देने वाले बने। इसके लिए हमने सीखो कमाओ योजना भी शुरू की है। यहां पर व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ ही इस दौरान ₹8000 स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। गंभीर रूप से बीमारियों के इलाज की जिम्मेदारी भी सरकार उठाएगी। समाज के प्रतिनिधि इस कार्य में सहयोग करें। कोल समाज की बहनों के खातों में भी 10 जून से लाली बिना योजना के तहत हर महीने ₹1000 पहुंचना शुरू हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+