पीएम मोदी करेंगे उज्जैन में नए महाकाल महाराज परिसर का लोकार्पण, CM शिवराज ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने महाकाल महाराज परिसर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को मोदी को निमंत्रण भी दिया।

भोपाल,23 अप्रैल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम ने बताया कि प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री जी के साथ चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) से उज्जैन में महाकाल मंदिर के नवीन परिसर के लोकार्पण के लिए निवेदन किया। मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी इस परिसर का लोकार्पण करेंगे।

प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा

प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा

सीएम शिवराज ने पीएम को बताया कि मध्यप्रदेश में स्टार्टअप बड़ी तेजी से उभर रहे हैं। हमने अपनी स्टार्टअप की पॉलिसी बनाई है। स्टार्टअप की हमारी पॉलिसी बनी हुई है। उसको लांच करने लिए भी मैंने उनसे समय मांगा, तो मई में प्रधानमंत्री ने हमको वर्चुअली जुड़ने का समय दिया हैं। उन्होंने आगे बताया कि कृषि के विविधीकरण के लिए प्रधानमंत्री ने आव्हान किया था, इसके लिए हम मध्यप्रदेश में एक नीति बना रहे हैं ताकि किसानों को उनकी फसलों के और भी बेहतर दाम प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि अनेक योजनाओं पर आज चर्चा हुई।

प्रदेश से 2.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं का निर्यात

प्रदेश से 2.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं का निर्यात

सीएम जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में गेहूं का भंडार है। प्रदेश का गेहूं निर्यात हो उसके बारे में चर्चा हुई। मुझे खुशी है कि 2.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं निर्यात के लिए जा चुका है। हमने एक्सपोर्ट सेल बनाया है जो निरंतर कार्य कर रहा है। लगभग 20 लाख मीट्रिक टन और एक्सपोर्ट हो सकता है उस पर भी चर्चा हुई।

हर माह हम रोजगार दिवस

हर माह हम रोजगार दिवस

सीएम शिवराज ने बताया कि हर माह हम रोजगार दिवस मना रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार का लोन मिल रहा है। हर माह हम रोजगार दिवस आयोजित करेंगे और हर माह युवाओं को रोजगार दिया जाएगा,ग्राम और नगरों का गौरव दिवस 31 नगरीय निकायों में सम्पन्न हो चुका है। इस दिन गांव के लोग जो बाहर होते हैं वे भी आते हैं। गांव के उत्सव, कार्यक्रम, लोक कलाओं का प्रदर्शन, अभियान के रुप में गौरव दिवस मनाने की परंपरा चल पड़ी है।

इंवेस्टर्स समिट की तिथि बदली

इंवेस्टर्स समिट की तिथि बदली

सीएम शिवराज ने बताया कि मध्यप्रदेश में इंवेस्टर्स समिट की तिथि हम बदल रहे हैं। इस बार 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मप्र, इंदौर में आयोजित होगा, उसके पहले 7 और 8 को इंवेस्टर्स समिट मध्यप्रदेश में होगी, मप्र में स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं। प्रदेश गेहूं का भंडार है। एमपी व्हीट पूरी दुनिया में जाना जाता है। हमने एक्सपोर्ट सेल बनाया हुआ है जो निरंतर काम कर रहा है। मुझे खुशी है कि कई देशों में हमारा गेहूं जा रहा है। एक्सपोर्टर को कई सुविधाएं हम दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+