CM शिवराज व BJP प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया “आहुति“ पुस्तक का विमोचन

Bhopal CM Shivraj News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को BJP प्रदेश कार्यालय में सोशल मीडिया विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित "आहुति" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अभिषेक शर्मा सहित विभाग पदाधिकारी उपस्थित थे।

पुस्तक स्वतंत्रता में आहुति देने वाले सेनानियों को समर्पित -विष्णुदत्त शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने सोशल मीडिया की टीम को बधाई देते हुए कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना के अनुरूप "स्वाधीनता के अमृत महोत्सव" के इस स्वर्णिम काल को और भी सार्थक बनाने हेतु सोशल मीडिया विभाग द्वारा 365 दिनों तक प्रतिदिन मध्यप्रदेश के एक स्वतंत्रता सेनानी की गौरव गाथाएं सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित की गई।

CM Shivraj and BJP MP President and State Organization General Secretary released book Aahuti

इस पूरे अभियान के दौरान प्रमुखता से मध्यप्रदेश के उन गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र हुआ, जिनके त्याग व समर्पण से आज भी अधिकांश लोग परिचित नही है। इस पुस्तक में मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को समाहित करते हुए भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा श्रद्धापूर्वक नमन किया गया है एवं यह पुस्तक स्वतंत्रता आंदोलन के महायज्ञ में अपनी आहुति देने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+