Bhopal News: लाडली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, अच्छे कामों को जारी रखना हमारी प्राथमिकता
MP CM News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहना योजना को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शिवराज सरकार जो विकास के कामों को अधूरा छोड़ा है उसे हम पूरा करेंगे। जनता से जुड़ी हितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी।
क्या लाडली बहना योजना आगे भी जारी रहेगी ?
मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाडली बहन योजना को लेकर कहा कि सरकार में आने के दौरान मैं इस पर विचार करूंगा लेकिन अच्छे कामों को जारी रखना हम सब की प्राथमिकता है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार ने जितने भी अच्छे काम किए है, उसे जारी रखना हमारा काम है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि लाडली बहन योजना आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वादे के अनुसार चुनाव के बाद भी लाडली बहनों के खाते में राशि पहुंचने का काम किया है। लाडली बहन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है, इसलिए यह योजना आगे भी जारी रहेगी।
वही मोहन यादव को सीएम बनाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है। यहां पर कोई बड़ा कोई छोटा नहीं होता। भारतीय जनता पार्टी में सब बराबर है। हालांकि प्रदेश कार्यालय में कई कार्यकर्ता सीएम के नाम के लिए मोहन यादव नाम सुनकर आश्चर्यचकित हो गए। दरअसल कम की रेस में कई गद्य पर नेताओं का नाम शामिल था जिनमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल था।












Click it and Unblock the Notifications