मालवा के दिग्गज कांग्रेस नेता अंतर सिंह दरबार और पंकज सिंघवी के भाजपा में शामिल होने पर CM मोहन यादव का बयान

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज सिंह जी ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

मालवा में कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान और मौका मिलता है, पार्टी ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया।

CM Mohan Yadav s statement on Malwa Congress leader Antar Singh Darbar Pankaj Singhvi joining BJP

देश में सबसे ज्यादा प्रदेश में बढ़ रहा पीएम मोदी का परिवार-डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का परिवार बढ़ रहा है। मालवा के बड़े कांग्रेस नेता अंतर सिंह दरबार और पंकज सिंघवी आज बीजेपी की विचारधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देकर विश्वास दिलाता हूं कि जो विकास काम बताया जाएगा उसे पूरा किया जाएगा।

मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने सीएम बना दिया

डॉ मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां सामान्य कार्यकर्ता को भी मौका दिया जाता है। मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो विकास पिछले दस सालों में हुआ ऐसा कभी नहीं हुआ। लोकसभा चुनावों में हमारी ताकत रोज परिवार के बढ़ने से बढ़ती जा रही है और हम सभी 29 लोकसभा की सीटें जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे।

मालवा के दो दिग्गज नेताओं का शामिल होना बड़ी बात- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज मालवा के दो दिग्गज नेता श्री अंतर सिंह दरबार और श्री पंकज सिंघवी पार्टी की विचारधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में शामिल होकर उन्हें अपने परिवार की तरह लगेगा। हमारा जो इस समय बूथ विजय अभियान चल रहा है उसमें एक साथ मिलकर हर बूथ पर मोदी और हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

दुनिया में बढ़ रहा भारत का मान-सम्मान

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश के अंदर अब राजनीति में काम करने वाले हो या फिर सामाजिक काम करने वाले उन्हें लगने लगा है कि अमृतकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। इसलिए उनका परिवार रोज बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी की गारंटी है कि 2047 तक भारत विश्वगुरू बनेगा हम सब मिलकर उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश कार्यालय में इंदौर, नर्मदापुरम, सागर, पन्ना, टीकमगढ, छतरपुर, नीमच, सिवनी एवं रीवा जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियां एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार- वीडी

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में दो रुपए कम करके ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे किसानों सहित सभी लोगों को फायदा मिलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले ढाई साल में 15 रुपए पेट्रोल और 17 रुपए डीजल के दाम को कम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में जो कमी की है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जैन समाज के अध्ययन केंद्र के लिए 25 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+