MP news: पूर्व सीएम शिवराज की विधानसभा को CM मोहन यादव ने दी सौगात, मंच पर दोनों दिखे साथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले की बुधनी तहसील के ग्राम बगवाड़ा में विद्या भारती मध्यप्रांत द्वारा प्रारंभ किये जा रहे सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वामी ईश्वरानंद महाराज (उत्तम स्वामी), आरएसएस के मध्यप्रांत के प्रमुख सुरेश सोनी, विजय कुमार सिन्हा, आशीष चौहान, श्रीराम अरावकर ने भी संबोधित किया।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Bhopal

CM मोहन यादव ने कही ये बात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, इस सैनिक स्कूल का नाम सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर रखा गया है। इस सैनिक स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, दानशीलता, पुरुषार्थ, पराक्रम और सुशासन की शिक्षा और प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, विद्या भारती संस्थान द्वारा इस सैनिक स्कूल के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार और राष्ट्रनिर्माण की भावना को विकसित करने का काम किया जायेगा। नई शिक्षा नीति के निर्माण में विद्या भारती संस्थान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश में जहाँ भी सैनिक स्कूल शुरू किए जाएंगे वहां प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी।

बुधनी को मिली ये सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, विद्या भारती मध्यभारत प्रांत द्वारा यहां सम्राट विक्रमादित्य सैनिक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। स्कूल परिसर में आधुनिक शिक्षा की सुविधा, सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। नर्मदा नदी एवं नेशनल हाईवे-46 के पास वन एवं पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे इस स्थान पर भारतीय सेना के कौशल और संस्कारों के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस भवन की नींव नवग्रह विधान, वास्तु पुरुष एवं अन्य सांस्कृतिक मूल्यों पर रखी जा रही है। परिसर में शैक्षणिक खंड, ऑडिटोरियम खंड, रेसीडेंशियल खंड, स्विमिंग पूल, हॉकी मैदान, हॉर्स राइडिंग, शूटिंग रेंज सहित अन्य खेलों एवं साहसिक गतिविधियों के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण की सुविधा रहेगी।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: झाबुआ से 'मिशन MP' का आगाज करेंगे PM MODI, आदिवासियों का दिल जीतेगी BJP

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+