सीएम ने आज मंत्रियों के साथ की टिफिन पार्टी, घर से बना हुआ खाना लेकर पहुंचे शिवराज
Bhopal CM Shivraj News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात 8:00 बजे अपने मंत्रियों के साथ टिफिन पार्टी की। जिसमें मुख्यमंत्री अपने घर से बना हुआ खाना टिफिन में लेकर पहुंचे। इससे पहले मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ कैबिनेट की बैठक में चर्चा भी की।
इस दौरान सभी मंत्री अपने-अपने घर से बना हुआ खाना लाए थे। सभी ने एक-दूसरे को खाना परोसा और साथ बैठकर खाया। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की अलग-अलग जगहों का स्वाद चखा। इतना खाया कि उठाने के लिए आदमी की जरूरत पड़ी। शनिवार को राजधानी स्थित सीएम हाउस में ये आयोजन हुआ।

सीएम हाउस में टिफिन पार्टी से पहले कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। यह तय हुआ कि मंत्री सदन में विपक्ष के आरोपों का मजबूती से जवाब देंगे। साथ ही अन्य कई विषयों को लेकर भी चर्चा हुई। अनुपूरक बजट को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।
सीएम हाउस में आयोजित मंत्रिमंडल की पहली टिफिन पार्टी में कई मंत्री अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। उन्होंने खुद सभी को खाना परोसा। वे खुद टिफिन पार्टी की व्यवस्था देख रही थीं। सीएम और मंत्रियों के भोजन करने के बाद उनकी पत्नियों ने भी साथ बैठकर भोजन किया।
कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले
इससे पहले कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रतावों को मंजूरी दी गई। जिसमें 20 हजार करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक बजट का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। लाड़ली बहना योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त स्वीकृति दी गई। निवेश इंडस्ट्री संशोधन-संवर्धन विधेयक को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा कैबिनेट ने मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों को भी कुलपति नियुक्त करने की सहमति दे दी है। अब अधिनियम में संशोधन के लिए मानसून सत्र में विधेयक लाने की तैयारी है। कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी किसी प्राध्यापक या उस स्तर के दूसरे शिक्षक या उप सचिव स्तर के अधिकारी को पदस्थ किया जा सकेगा।
सीएम शिवराज और मंत्रियों के टिफिन में क्या-क्या ?
CM शिवराज सिंह चौहान- वेज पुलाव, कढ़ी, मूंग बड़ी की सब्जी, रोटी।
मंत्री गोपाल भार्गव - पालक पनीर, दाल मखनी, मिक्स वेज, भिंडी की सब्जी, जीरा राइज, रोटी, खीर।
मंत्री जगदीश देवड़ा - गट्टे की सब्जी, मटर पनीर, लपसी, ज्वार की रोटी।
तुलसीराम सिलावट -- ज्वार की रोटी, इंदौर के भुट्टे किस, भुट्टे के भजिये, पनीर के भजिये, सलाद।
मंत्री विश्वास सारंग - मटर की सब्जी, दम आलू, कार्न पालक, नमकीन पूड़ी, मिस्सी रोटी।
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव - भिंडी, पनीर, कस्टर्ड, दाल, सलाद, रोटी, चावल।
राम खिलावन पटेल - जीरा राइज़, दाल, रोटी, लौकी की सब्जी, पोरन पूरी, टमाटर की चटनी, खीर।
डा़ प्रभुराम चौधरी - करेला, भिंडी, सलाद, पापड़, बाजरे की रोटी, आम।
मीना सिंह - वेज पुलाव, पनीर के भजिये, कटहल की सब्जी, पूड़ी-पराठा, रोटी।
उषा ठाकुर - भरमा करेला, पराठा, साबूदाने की खिचड़ी, रोटी ।
ओपीएस भदोरिया - भिंड के पेड़े प्रद्युम्न सिंह तोमर -- खीर, भिंडी की सब्जी, ज्वार-बाजरे की रोटी, अचार, सलाद।राजवर्धन सिंह दत्तीगांव - भिंडी, पनीर, कस्टर्ड, दाल, सलाद, रोटी, चावल।
राम खिलावन पटेल - जीरा राइज़, दाल, रोटी, लौकी की सब्जी, पोरन पूरी, टमाटर की चटनी, खीर।
तुलसीराम सिलावट - ज्वार की रोटी, इंदौर के भुट्टे किस, भुट्टे के भजिये, पनीर के भजिये, सलाद।
डा़ प्रभुराम चौधरी - करेला, भिंडी, सलाद, पापड़, बाजरे की रोटी, आम।
मीना सिंह - वेज पुलाव, पनीर के भजिये, कटहल की सब्जी, पूड़ी-पराठा, रोटी।
उषा ठाकुर - भरमा करेला, पराठा, साबूदाने की खिचड़ी, रोटी ।
ओपीएस भदोरिया - भिंड के पेड़े प्रद्युम्न सिंह तोमर -- खीर, भिंडी की सब्जी, ज्वार-बाजरे की रोटी, अचार, सलाद।












Click it and Unblock the Notifications