Chitrakoot : मेले में आकर्षण का केंद्र बना 10 करोड़ का भैंसा गोलू-2 , Semen से ही हो जाती है लाखों की कमाई
चित्रकूट, 10 अक्टूबर। लाखों-करोड़ों में वाहनो की कीमत तो सुनी होगी, लेकिन कभी आपने सुना है कि किसी भैंसा की कीमत भी करोड़ों रुपए हो सकती है। यह बात सही है क्योंकि चित्रकूट में चल रहे ग्रामोदय मेले में एक भैंसा ऐसा है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। हरियाणा में जिस किसान ने इस भैंसे को पाल-पोस कर बड़ा किया है, उनका कहना है कि अपनी औलाद से भी बढ़कर इसको प्यार दिया है। किसान ने अपने इस अनोखे भैंसा का नाम 'गोलू-टू' रखा है।

पद्मश्री से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह ने दी जानकारी
चित्रकूट में चल रहे ग्रामोदय मेले में पहुंचे हरियाणा के पद्मश्री से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह जो कि 12वीं कक्षा तक पास है। चित्रकूट में चल रहे ग्रामोदय मेले में वे अपने भैंसा गोलू-2 को लेकर पहुंचे हुए हैं। भैंसा के बारे में बताया कि इनके दादा का नाम गोलू-1 था। यह शुद्ध मुर्रा नस्ल की है और इसकी मां 27-28 किलोलीटर दूध प्रतिदिन देती है।

खाने में क्या क्या खाता है?
भैंसा का वजन 1.5 टन तथा यह 4 साल 6 महीना का है। गोलू के पिता का नाम पीसी 483 है। इसको उन्होंने हरियाणा शासन को नस्ल सुधार हेतु दे दिया था। गोलू प्रतिदिन 32 किलो सूखा/हरा चारा और 8 किलो गेहूं चना तथा 60 ग्राम मिनरल मिक्चर खाता है।

20 लाख का वीर्य (सीमेन) जमा कर चुके हैं
गोलू से लगभग 20 लाख का सीमेन (वीर्य) कलेक्शन कर चुके हैं। गोलू-टू के अन्य भाई जिनका नाम युवराज शहंशाह, सुल्तान एवं सूरज है। कीमत के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि यह अनमोल है और वह इसे बेचना नहीं चाहते। लेकिन जहां तक कीमत की बारी यदि आती है तो इसकी कीमत 10 करोड़ आंकी है।

यह भैंसा इतना मशहूर क्यों है?
इसके बारे में भैंसा के पालक किसान नरेंद्र सिंह जानकारी दी कि इसके सीमेन (वीर्य) की काफी मांग है. लोग भैंस की अच्छी नस्ल के लिए गोलू-टू के वीर्य की बड़ी से बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। गोलू-टू के एक बार के वीर्य को डायल्यूट करके 500 डोज तक बनाई जाती है। इस 1 डोज की कीमत 400 रुपये तक है। पिछले 2 साल में गोलू-टू के वीर्य से हजारों भैंस के बच्चे पैदा हो चुके हैं. गोलू-टू के पालक नरेंद्र सिंह बताते हैं कि पिछले कई साल में गोलू-टू ने कई लोगों का बिजनेस कई गुना तक बढ़ा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications