Chitrakoot News : नानाजी की जयंती पर ‘Gramodaya Mela' का हुआ शुभारंभ, केंद्र और राज्य के मंत्री हुए शामिल
चित्रकूट, 9 अक्टूबर। भारत रत्न नाना जी देशमुख के जयंती समारोह के अवसर पर चित्रकूट में शरदोत्सव एवं ग्रामोदय मेले का शरद पूर्णिमा के अवसर पर होगा आज शुभारंभ हो गया है। इस 4 दिवसीय आयोजन में शामिल होने के लिए केंद्र तथा प्रदेश के कई मंत्री एवं अन्य दिग्गज चित्रकूट पहुंचे हुए हैं। चित्रकूट के मंदाकिनी तट पर 4 दिनों तक दिग्गजों का जमावड़ा और वीआईपी मूवमेंट रहेगा। 9 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के द्वारा किया गया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया शुभारंभ
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक दीनदयाल परिसर चित्रकूट में आयोजित ग्रामोदय मेले एवं शरदोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया । चित्रकूट के कार्यक्रमों में शामिल होकर शाम 6ः52 बजे चित्रकूट धाम के रेल्वे स्टेशन से ट्रेन द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर भी हुई कार्यक्रम में शामिल
प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर 9 अक्टूबर को सतना पहुंची और मंत्री ठाकुर प्रातः 10 बजे चित्रकूट पहुंचकर दीनदयाल परिसर चित्रकूट में आयोजित शरदोत्सव एवं ग्रामोदय मेले में शामिल हुई। इसके उपरांत सायं 6 बजे चित्रकूट से प्रस्थान कर सायं 7:30 बजे सर्किट हाउस सतना पहुंचेंगी। मंत्री सुश्री ठाकुर रेल्वे स्टेशन सतना से रात्रि 9 बजे रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

केंद्रीय मंत्री शेखावत भी कार्यक्रम में हुई शामिल
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत रविवार को चित्रकूट के अल्प प्रवास पर पहुंची हुई है। निर्धारित कार्यक्रमा आनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत जबलपुर से हैलीकॉप्टर द्वारा चल कर प्रातः 10 बजे चित्रकूट पहुंचे हैं और डीआरआई चित्रकूट में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इसके उपरांत दोपहर 1ः30 बजे चित्रकूट से हैलीकॉप्टर से खजुराहो रवाना हो गए हैं।

3 दिन रहेंगी इमरती देवी
एमपी लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी रविवार की रात्रि 1ः58 बजे महाकौशल एक्सप्रेस से चित्रकूट पहुंचेगी। वे 3 दिवसीय कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत 11 अक्टूबर को रात्रि 8ः30 बजे महाकौशल एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेंगी।

किसान कल्याण मंत्री 10 अक्टूबर को आएंगे
प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सोमवार को सतना जिले के 1 दिवसीस प्रवास पर रहेंगे। किसान कल्याण मंत्री पटेल निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह 6ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचेंगे और सर्किट हाउस सतना में विश्राम के पश्चात सुबह 9ः30 बजे चित्रकूट के लिये रवाना होंगे। मंत्री पटेल सुबह 11 बजे चित्रकूट पहुंचकर ग्रामोदय मेला और शरदोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सायं 7:70 बजे चित्रकूट से सतना के लिये प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 9 बजे रेल्वे स्टेशन सतना से रेवांचल एक्सप्रेस द्वारा भोपाल के लिए जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह 12 अक्टूबर को आएंगे
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा बुधवार 12 अक्टूबर प्रवास पर चित्रकूट आयेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री वर्मा दोपहर 2:30 बजे ग्रामोदय दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा सायं 5ः40 बजे सर्किट हाउस चित्रकूट में अल्प विश्राम करने के बाद शाम 6ः50 बजे रेल्वे स्टेशन चित्रकूट से नई दिल्ली के लिये जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications