Umaria News : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुआ चीतल का शिकार, मांस और खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
उमरिया, 10 अक्टूबर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में शिकार की घटना सामने सामने आई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए चीतल के मांस और खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में प्रबंधन की टीम जुटी हुई है। वहीं प्रबंधन ने इस मामले में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली है।

प्रबंधन की टीम ने उमरिया के ग्राम बकेली में दबिश देकर 2 तस्कर दादूराम बर्मन पिता जगत बर्मन और दूसरा गोविंद बर्मन पिता छत्रधारी बर्मन को चीतल के मांस और चमड़े के साथ हिरासत में लिया गया है। ये आरोपी पहले से ही वन्यजीव अपराधों में लिप्त रहें हैं।
दो शिकारियों के कब्जे से चीतल के पके हुए मांस, कच्चे मांस और खाल के साथ पकड़ा गया है। साथ ही अपराध में शामिल अन्य 3 तस्करों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
एक अक्टूबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दरवाजों को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहले सैलानियों को सफारी के दौरान तेंदुआ दिखाई दिया था। हाल ही में को सैलानियों को महामन बाघ दिखाई दिया। इस बेहद ही सुंदर नजारे में बाघ को देखकर सैलानि रोमांचित हुए।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में महामन बाघ अपने इलाके में विचरण करता हुआ देखा गया था, जो जंगल सफारी के दौरान रास्ते में पर्यटकों के जिप्सी के सामने से निकला। जिप्सी में बैठे पर्यटकों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। साथ ही बाघ को आता देख जिप्सी भी पहले ही रोक ली गई और बाघ को रास्ते से निकलने दिया गया।
जहां 1 तरफ सैलानी आनंद ले रहें हैं वहीं दूसरी तरफ तस्कर भी सक्रिय हो गए है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम ने दो आदतन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि इन तस्करों के पास से चीतल का मांस और खाल बरामद की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications