सीएम हेल्पलाइन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज एक्शन में, कहा- शिकायत फोर्स क्लोज पर होगी कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों के बिना निराकरण किए ही फोर्स क्लोज करने पर अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

भोपाल,13 अप्रैल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बुधवार को निर्देश‍ दिए कि सीएम हेल्पलाइन में आने वाली जनता की शिकायतों का अधिकारी संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। बिना संतुष्टि के शिकायत फोर्स क्लोज पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में विलम्ब नहीं हो।

सीएम हेल्पलाइन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज एक्शन में

मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Recommended Video

    Khargone Ramnavami Violence: खरगोन में घरों पर चले बुलडोजर कानून या मनमानी? | वनइंडिया हिंदी

    इन प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

    मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में आने वाली शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लिया जाता है, इन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएम शिवराज ने ग्वालियर के एक प्रकरण में फर्जी कॉलेजों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं ग्वालियर के ही दूसरे प्रकरण तथा मुरैना के आवेदक मनीष धाकड़ के प्रकरण में शिकायत में फोर्स क्लोज करने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने राजगढ़ के गफ्फार खान के प्रकरण में उनका रुका हुआ भुगतान कराने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में विभागों, जिलों एवं अधिकारियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी तथा निम्न प्रदर्शन करने वालों को सुधार कर बेहतर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने फसल बीमा की लंबित शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने भी शिकायतों का निराकरण किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+