Vindhya Expressway: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में "विंध्य एक्सप्रेस वे" बनाने की घोषणा की

रीवा में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने रीवा में "विंध्य एक्सप्रेस वे" बनाने की घोषणा की।

Chief Minister Shivraj Singh Chouhan announced construction of Vindhya Expressway in Rewa

Vindhya Expressway: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कार्यक्रम के दौरान रीवा में एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज मैं एक ऐलान और कर रहा हूं। भोपाल से लेकर सिंगरौली तक यानी भोपाल, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली तक सीधा-सीधा विंध्य एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। ये केवल एक्सप्रेस वे नहीं होगा बल्कि इसके दोनों तक इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। बता दे बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M Scindia) के साथ रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास और भूमिपूजन करने रीवा पहुंचे थे। या उन्होंने भाषण के दौरान विंध्य एक्सप्रेस वे की बड़ी घोषणा की।

नौजवानों को रोजगार देने का किया जाएगा काम

नौजवानों को रोजगार देने का किया जाएगा काम

रीवा में एयरपोर्ट का शिलान्यास और भूमिपूजन के बाद सीएम शिवराज ने अपने भाषण में कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अभिनंदन करता हूं। आज एक सपना साकार हो रहा है। केवल हमारा रीवा नहीं, संपूर्ण विंध्य और बघेलखण्ड विकास की उड़ान भरने के लिए तैयार है। भोपाल से लेकर सिंगरौली तक यानी भोपाल, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली तक सीधा-सीधा एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। यह केवल कनेक्टिविटी नहीं होगी, बल्कि उद्योगों का जाल बिछाकर नौजवानों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। पीएम मोदी कहते हैं कि महिला सशक्त होगी, तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा, तो देश सशक्त होगा।

उद्योगों के लिए जमीन की जाएगी आरक्षित

उद्योगों के लिए जमीन की जाएगी आरक्षित

सीएम शिवराज ने बताया कि विंध्य एक्सप्रेस वे दोनों तरफ औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। उद्योगों के लिए जमीन आरक्षित की जाएगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इंदौर, मालवा और निमाड़ के बाद सबसे ज्यादा लगभग ₹ 2 लाख 88 हजार करोड़ का निवेश रीवा और विंध्य क्षेत्र में आया। रक्षाबंधन पर बहनों को भाई उपहार और सौगात देता है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इस रक्षाबंधन पर्व पर आपका भाई शिवराज सिंह चौहान आपको लाड़ली बहना योजना का उपहार देगा, जिसमें प्रतिमाह हर बहन को ₹1000 मिलेंगे। आज मुझे बहनों ने राखी बांधी है, मैं इस राखी की शपथ लेता हूं कि जब तक हर एक बहनों के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता न ला दूं, तब तक चैन से नहीं बैठने वाला हूं। रीवा में 750 मेगावाट का सोलर प्लांट भाजपा की सरकार ने बनाया। पानी की कनेक्टिविटी भाजपा ने दी। बाणसागर, गुलाब सागर हमारी सरकार ने पूरा किया।

Recommended Video

    MP के किसानों को डिफाल्टर नहीं बनने देगी शिवराज सरकार, कर्ज का ब्याज मैं भरवाऊंगा
    विंध्य को रेल, रोड और हवाई कनेक्टिविटी भाजपा ने दी: CM

    विंध्य को रेल, रोड और हवाई कनेक्टिविटी भाजपा ने दी: CM

    सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ सिंचाई योजनाओं के काम चल रहे हैं। उत्पादन में हमारा प्रदेश विंध्य पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ देगा। एक समय था,जब बेटियां बोझ समझी जाती थीं, मुख्यमंत्री बनते ही मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई। अब प्रदेश की धरती पर जन्म लेने वाली हर बेटी लखपति होती है। लाडली लक्ष्मी बेटियों को कॉलेज में एडमिशन लेने पर दो किश्तों में कुल 25 हजार रुपए अलग से दिए जाएंगे। विंध्य को रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी और हवाई कनेक्टिविटी भाजपा की सरकार ने दी।

    प्रधानमंत्री भारत को भगवान का वरदान: CM

    प्रधानमंत्री भारत को भगवान का वरदान: CM

    सीएम शिवराज ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री बाद में हूं, पहले भांजे-भांजियों का मामा, बहनों का भाई और बुजुर्गों का बेटा हूं। आप सभी हमारा परिवार हैं। इसी भाव से मैंने सदैव आपकी सेवा की है। आप भी अपना आशीर्वाद मुझे और भारतीय जनता पार्टी को दीजिए। प्रधानमंत्री भारत को भगवान का वरदान हैं। ऐसा प्रधानमंत्री जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान और इज्जत बढ़ाई। उन्हीं के कारण हवाई अड्डे बन रहे हैं। उनके आशीर्वाद से हम तेज गति से मध्यप्रदेश को आगे ले जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+