Bhopal weather News: बादलों के जमावड़े से बने हुए बारिश के आसार, नमीयुक्त हवा से हो रही बूंदाबांदी
MP Weather News: राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही बादलों और सूरज के बीच आंख में चोली का खेल चला रहा। बादलों की ओट से झांकते सूरज की किरणें तो आ रही, लेकिन बादलों का जमावड़ा बता रहा है कि अभी बारिश गई नहीं है। देर शाम कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दिखाई दी। वहीं राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री व बारिश 0.1 एमएम दर्ज की गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना रहे एक और सिस्टम से शहर में नमी युक्त हवाओं का आना जा रही है। इसके चलते आद्रता का प्रतिशत 92 हो गया है। मौसम विभाग को अनुमान है कि रात में मौसम बदलेगा और देर रात के समय भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार है। 6 जिलों में अभी सामान्य से कम बारिश हुई है। इस समय अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं, साथ ही अलग-अलग स्थान पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो रही है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 36 घंटे में पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ छुटपुट बारिश हो सकती है। विशेषकर इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। आज सुबह 5:00 बड़े तालाब का वाटर लेवल बढ़ने से एक बार फिर भदभदा डैम पर गेट नंबर 5 खोला गया।
दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना एक चक्रवात
वर्तमान में दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मानसून दौड़ने का गंगानगर ग्वालियर लखनऊ पटना से होकर मालदा तक जा रही है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर भी हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, इससे मौसम पलट सकता है।












Click it and Unblock the Notifications