कर्ज से परेशान पति ने आधी रात पत्नी-बच्चों को नींद से जगाकर जहरीला दूध पिलाया था, छोटी बेटी की हुई मौत

भोपाल के खजूरी में एक परिवार के 6 सदस्यों ने जहर खा लिया था। पेशे से ठेकेदार किशोर जाटव वित्तीय दिक्कतों से जूझ रहा था,छोटी बिटिया की मौत हो चुकी है सब अस्पताल में भर्ती हैं।

Centering contractor drank poison with family in Bhopal, elder daughter gave statement

राजधानी भोपाल में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान सेंटिंग ठेकेदार ने अपने परिवार के साथ बुधवार सुबह जहर खा लिया था। जिसमें जिसमें आज ठेकेदार की सबसे छोटी बेटी पुरवा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं दंपत्ति, दो बच्चियां और एक बेटे का हमीदिया में इलाज जारी है। डॉक्टरों की माने तो एक बच्चे की भी हालत नाजुक है। वहीं कल देर रात बड़ी बेटी को होश आने पर उसने बयान दिया। बच्ची ने बताया कि खुदकुशी वाली रात पापा ने सब को दूध पिलाया था। एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार आनंद विभाग बनाकर लोगों को आनंद देने की कोशिश कर रही लेकिन वही मध्यप्रदेश में लगातार कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान लोग खुदकुशी कर रहे हैं। इस घटना के बारे में नीचें विस्तार से जानिए....

बड़ी बेटी ने घटना वाली रात का बताया मंजर

बड़ी बेटी ने घटना वाली रात का बताया मंजर

ठेकेदार किशोर जाटव की बेटी बड़ी बेटी ने अपने मामा दिनेश जाटव को बताया कि रात में हम सभी लोग सो रहे थे। आधी रात को पापा ने सभी को जगाया। इसके बाद हम सभी को दूध पीने के लिए कहा। जब हमने पापा से पूछा इतनी रात में दूध क्यों पिला रहे हैं तो उन्होंने कहा पी लो बस। इसके दूध पिलाया। हमें कुछ पता नहीं था। दूध पीकर हम सभी सो गए। सभी लोग बेसुध हो गए। इसके बाद हमें पता नहीं चला होश आया तो अस्पताल में मिले।

ठेकेदार ने बताया उस पर हैं कर्ज

ठेकेदार ने बताया उस पर हैं कर्ज

आत्महत्या की कोशिश करने वाले सेंटिंग ठेकेदार ने होश में आने के बाद अपने बयान में बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज है और ये कर्ज उसने ब्याज पर ले रखा था। हालांकि ठेकेदार ने यह बात नहीं बताई कि उसने कितना कर्ज ले रखा है और किन लोगों से लिया है। उसने किसी पर प्रताड़ित करने का आरोप भी नहीं लगाया जांच में भी सामने आया कि ठेकेदार के ऊपर बैंक का कर्ज नहीं है। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है इधर बुधवार रात बाल आयोग की टीम भी अस्पताल पहुंची आयोग की टीम ने बच्चों की तबीयत के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली।

थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने दी जानकारी

थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने दी जानकारी

खजूरी सड़क थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने जानकारी देते बताएं कि बैरागढ़ कला गांव के रहने वाले किशोर जाटव ठेकेदारी करते हैं हमेशा अस्पताल से सुबह सूचना मिली कि किशोर जाटव और उनकी पत्नी सीता जाता और तीन बेटियां कंचन जाटव अनुपूर्वा और एक बेटे अभय ने जहर पी लिया है। एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजालदे ने बताया कि खुदकुशी के पहले किशोर जाट अपने अपने भांजे को सुबह 6 बजे फोन कर कहा अलविदा इसके बाद फोन काट लिया सुसाइड की वजह की जांच की जा रही है।

Recommended Video

    ठेकेदार पति ने पत्नी सहित पूरे परिवार के साथ खाया जहर, कर्ज से परेशान होकर उठाया ये कदम
    बड़े भाई को बताई कर्ज से परेशानी की बात

    बड़े भाई को बताई कर्ज से परेशानी की बात

    किशोर के बड़े भाई का कहना है कि 20 दिन पहले उसने बताया था कि लेन-देन का चक्कर चल रहा है। जिसके वजह से वे परेशान है। लेकिन रात में मुझसे बात नहीं की है और सुबह पता चला कि उसने परिवार के साथ जहर खा लिया है तब हम लोग हमीदिया अस्पताल पहुंचे हैं। उसकी बीबी अभी ठीक है। वहीं छोटी बेटी की मौत हो गई है।

    भांजे को फोन कर कहा- पॉइजन पीलिया

    भांजे को फोन कर कहा- पॉइजन पीलिया

    किशोर के भांजे दीपक ने बताया कि मामा ने मुझे 6:00 बजे कॉल किया और कहा कि आखिरी दुआ सलाम है मैंने पूछा क्या बात हो गई है। मामा ने कहा मैंने बच्चों को पोइजन दे दिया है इसके बाद में सीधा अपने घर से निकला मामा के घर पहुंचा सभी मां पड़े थे दो बच्चों के मुंह से फ्रेंड भी आ रहा था 108 एंबुलेंस को फोन किया और सीधा सभी को हमीदिया लेकर आया मामा ने बताया कि उसका काम तो चल रहा है लेकिन पार्टी आप पेमेंट नहीं दे रही हैं मैंने उनसे कहा भी कि पार्टी अगर पेमेंट नहीं दे रही है तो चलो उनसे जाकर बात कर लेते हैं क्या दिक्कत है इस पर बोले कि ठीक है मैं बता दूंगा कितना कर्ज। मामा ने किसी के प्रताड़ित करने के बारे में तो कभी कुछ बताया ही नहीं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+