Bhopal News: अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में मना जश्न

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के विजय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा की विचारधारा पर भरोसे की जीत है।

वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यह विजय संगठन शक्ति एवं डबल इंजन सरकार के सम्मिलित प्रयासों का आशीर्वाद है। अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा को मिली विजय भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत है। अमरवाड़ा के कार्यकर्ताओं को बधाई, जिनके अथक परिश्रम से भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को उपचुनाव में विजय मिली है।

Celebration in the state BJP office on the victory in Amarwada Assembly by-election

जनता भाजपा सरकार और संगठन पर भरोसा कर रही है- डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री कमलेश शाह की जीत पर मैं अमरवाड़ा क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। अमरवाड़ा में भाजपा को मिली जीत संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार के कार्यों पर जनता के विश्वास की जीत है। यह जीत भारतीय जनता पार्टी विचारधारा पर जनता के भरोसे की जीत है। यह जीत बताती है कि जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार और भाजपा संगठन पर भरोसा कर रही है। मैं अपनी ओर से इस जीत पर प्रदेश वासियों और खासकर अमरवाड़ा की जनता को बधाई देता हूं और आभार मानता हूं।

Celebration in the state BJP office on the victory in Amarwada Assembly by-election

अमरवाड़ा की जनता के संकल्प से मिली विजय- विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। यह विजय भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों को जनता के अपार समर्थन का परिणाम है। भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से अमरवाडा में कमल खिला है। अमरवाड़ा उपचुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर अनथक परिश्रम किया है।

भाजपा की यह विजय हमारे शीर्ष नेतृत्व की रणनीति, संगठन-तंत्र की शक्ति और बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। भाजपा सरकार अमरवाड़ा के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण के लिए सदैव संकल्पित है। यह विजय भाजपा कार्यकर्ताओं के मेहनत के साथ जनता के संकल्प की जीत है। इस विजय के लिए मैं एक बार फिर से अमरवाड़ा की जनता जर्नादन को हृदय से आभार करता हूं और पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं का बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+