जाति जनगणना बन चुका है चुनाव का निर्णायक मुद्दा, भोपाल में कांग्रेस और BJP को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान
भारत जोड़ो अभियान और जीतेगा इंडिया-बनेगा भारत कैंपेन के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव ने मंगलवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि आज भाजपा से विभिन्न पार्टियों से भी कहीं ज्यादा जनता चुनाव लड रही है। भारत जोड़ो यात्रा और जन संगठनों ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को जनता के मुद्दों का चुनाव बना दिया है। मध्यप्रदेश की जनता आज भाजपा सरकार को हराने का मन बना चुकी है।
योगेंद्र यादव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ओबीसी महासभा और राहुल गांधी के बीच संवाद ने देश में जाति जनगणना के पक्ष में माहौल की शुरुआत की। आज "जितनी आबादी-उतना हक" मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में केंद्रीय मुद्दा बनकर सामने है। विधानसभा चुनावों में ओबीसी महासभा और सामाजिक न्याय के जन संगठन भाजपा उम्मीदवारों को जातिगत जनगणना के सवाल पर घेर रहे हैं।

योगेंद्र यादव जी ने नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के संघर्षशील नौजवानों से संवाद किया। योगेंद्र यादव ने बेरोजगार नौजवानों की अंतहीन समस्याओं को चुनाव का महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। बीते 20 वर्ष में मध्य प्रदेश के नौजवान के साथ धोखा हुआ है। पद खाली पड़े हैं। उन पर विज्ञापन नहीं निकलता है। समय पर परीक्षा नहीं होती हैं । पेपर लीक हो जाते हैं। भाजपा का अठारह साल का शासन शिक्षा रोजगार और नौजवान के भविष्य को चौपट करने वाला रहा है। अब नौजवान मध्य प्रदेश में बदलाव चाहता है।
Recommended Video
दलित-आदिवासी जन संगठनों की आवाज को मुखर करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि वंचित समाजों के प्रति अपराध में मध्यप्रदेश का आंकड़ा पूरे देश से दुगना है। सीधी के पेशाब कांड ने आदिवासियों का ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश के मान सम्मान को मिट्टी में मिला दिया है। यह चुनाव मध्यप्रदेश के माथे पर पेशाब कांड से लगे कलंक को धोने का भी काम करेगा।
जनता के रुझान बता रहे हैं कि कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। लेकिन, यह चुनाव एक बड़े बदलाव का कारण भी बनेगा। मध्यप्रदेश नई सामाजिक शक्तियों की गोलबंदी का गवाह बन रहा है। दलित, आदिवासी, किसान, बेरोजगार नौजवान और ओबीसी की गोलबंदी मध्यप्रदेश की राजनीति पर स्थाई प्रभाव छोड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications