राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देशद्रोही कहने के आरोप में कथा वाचक तरुण मुरारी बापू के खिलाफ केस दर्ज

नरसिंहपुर, 4 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक बात कहने वाले भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

tarun

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार नरसिंहपुर में स्टेशन गंज पुलिस ने तरुण मुरारी बापू के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। उन पर सोमवार को छिंदवाड़ा रोड स्थित वीरा लॉन में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान विवादित बयान देने का आरोप है।

तरुण मुरारी बापू ने कहा था कि महात्मा गांधी न तो महात्मा है और न ही राष्ट्रपिता हो सकते हैं। जीते-जी देश के टुकड़े कर दिए। इस वजह से उन्हें देशद्रोही कहा जाना चाहिए।

बता दें क‍ि कांग्रेस ने तरुण मुरारी बापू के बयान आने पर आपत्ति दर्ज की। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से थाना स्टेशन गंज में आईपीसी की धारा 153, 504, 505 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि, तरुण मुरारी बापू अब भी अपनी बात पर कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+