Bengaluru में एमपी हनीट्रैप केस की आरोपी आरती दयाल के खिलाफ अब चोरी का केस, स्पा पार्लर से जुड़ा कनेक्शन
Honeytrap case: एमपी के हनीट्रैप मामले की आरोपी आरती दयाल पर अब लाखों की चोरी का आरोप हैं। वो भी हजार किलोमीटर दूर बेंगलुरु में। आरोप है कि पेइंग गेस्ट रहकर जिस स्पा पार्लर में जॉब करती थी, वहां उसने कई लड़कियों के लाखों के गहने और नकदी चुराई।
पीड़ितों की शिकायत और सबूतों के आधार पर आरती दयाल के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज की है। जिसके बाद आरती की तलाश में जब पुलिस जुटी तो उसे आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का इनपुट मिला। यहां से आरती को अरेस्ट कर भोपाल PHQ को सूचना दी गई।

कब चर्चा में आई थी आरती?
आपको बता दें कि आरती दयाल 2019 में हनीट्रैप की मास्टर माइंड रही है। 18 सितंबर 2019 को क्राइम ब्रांच ने भोपाल से तीन और इंदौर से दो महिलाओं समेत ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिलाओं ने इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह को हनी ट्रैप में फंसाकर वीडियो के जरिये तीन करोड़ रुपये मांगे थे। पलासिया थाने में आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी भटनागर और ड्राइवर ओमप्रकाश कोरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। मई 2022 में आरोपी आरती दयाल को जमानत मिल गई थी।
सियासी गलियारों में भी यह मामला खूब चर्चा में रहा। सीडी को लेकर पक्ष-विपक्ष में कई दफा तीखी तकरार भी हुई। कांग्रेस दावा करती आई है कि उस सीडी में कई प्रभावशाली नेता भी हैं। हालांकि आजतक वह सीडी न तो सार्वजनिक हुई और न ही किसी नेता ने उसका खुलासा किया। एन चुनाव के वक्त एक बार फिर आरती दयाल के बहाने हनीट्रैप केस चर्चा में हैं। लोग अब पुराने मामलों को भी याद करने लगे हैं। हालांकि आरती के खिलाफ एक और केस दर्ज होने के बाद किसी भी बड़े नेता का फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया हैं। लेकिन इस बात की भी चर्चा हो रही है कि कांग्रेस के तरकश में यह मामला है और वक्त की नजाकत के हिसाब कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।












Click it and Unblock the Notifications