Bhopal News: पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में भगवा हुआ भोपाल, शाम को कई रूटों पर आवाजाही रहेगी बंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को भोपाल में रोड शो करेंगे करीब 1.2 किलोमीटर के रोड शो की शुरुआत शाम 7:15 बजे मालवीय नगर चौराहा यानी एयरटेल ऑफिस से होगी। रात 8:20 नानके पेट्रोल पंप न्यू मार्केट पर यह रोड शो समाप्त होगा। इस लोकसभा चुनाव में एमपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा रोड शो है।
भोपाल से पहले मोदी 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो कर चुके हैं। वहीं पीएम की सुरक्षा को लेकर एक और जहां तीन दिनों से शहर के कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही करीब 26 आईपीएस अफसर और 5500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था को लेकर जमा संभाल रखा है।

रोड शो वाले रूट को फूलों और भगवा रंगों के झंडों से सजाया गया है भीलवाड़ा को लेकर कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर आज या तो छुट्टी कर दी थी और कुछ नहीं जल्द ही स्कूल समाप्त कर दिया है।
रोड शो की चलते है ये रास्ते पूरी तरह से रहेंगे बंद
रोड शो के चलते शहर में अलग-अलग रास्तों पर ट्रैफिक सुबह 11:00 से ही डायवर्ट कर दिया गया है यह डायवर्सन देर रात 9:00 बजे तक प्रभावित रहेगा इतना ही नहीं बीते दो दिनों से रोड शो की तैयारी को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने डायवर्सन कर रखा है इस कारण शहर के हजारों वाहन चालकों को बदले हुए रूटों से आवाजाही करनी पड़ रही है। कई लोग इस व्यवस्था से नाराज भी हैं। शाम 5:00 से पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा से माता मंदिर चौराहे तक, रोशनपुरा चौराहे से डिपो चौराहे तक, गांधी पार्क चौराहे से रेत घाट चौराहे तक आम ट्रैफिक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी आज 24 अप्रैल को मध्यप्रदेश में दौरे पर रहेंगे। यह उनका पांचवां दौरा है इस महीने। उन्हें सागर और हरदा में चुनावी सभाओं का संबोधन करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, भोपाल में रात को रोड शो भी आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री जबलपुर से हेलिकॉप्टर से दोपहर 2:35 बजे सागर के पास बड़तूमा हेलिपैड पर पहुंचेंगे। उन्हें दोपहर 2:45 बजे सभास्थल संत रविदास मंदिर प्रांगण में जनसभा के लिए संबोधित करने का काम होगा। वहां, वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाम के करीब 5 बजे, प्रधानमंत्री हरदा के अबागांव खुर्द पहुंचेंगे, जहां हरदा-बैतूल से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उईके के समर्थन में जनसभा करेंगे। शाम 6 बजे, प्रधानमंत्री भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications