सीहोर : भैंस को बचाने में पलटी यात्री बस, एक दर्जन से अधिक घायल, पांच भोपाल रेफर

एमपी के सीहोर में  भोपाल से इंदौर जा रही बस भैंस को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई, जिससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से पांच गंभीर घायलों को मौके से भोपाल रेफर कर दिया गया है। 

भोपाल,23 जुलाई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल भोपाल से इंदौर जा रही बस सीहोर में चौपाल सागर के पास हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू रफ्तार होने से बस पलट गई। जिससे बस में बैठे ज्यादातर यात्रियों को चोटें आई है, प्रशासन ने इलाज के लिए यात्रियों को भोपाल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया है।

भैस को बचाने में पलटी बस

भैस को बचाने में पलटी बस

भोपाल से इंदौर जा रही स्लीपर कोच क्रमांक केए-01 एई 2769 सोया चौपाल के पास चौकी के झाड़िया में से दौड़कर हाईवे पर आई भैस को बचाने के चक्कर में पलटी खा गई, जिससे बस में सवार 20 से 25 लोगों में से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से पांच गंभीर घायलों को हमीदिया रेफर कर दिया, वहीं आठ यात्रियों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार किया जा रहा है। इनमें से एक को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।

बेसहारा मवेशी आए दिन बन रहे हादसे का कारण

बेसहारा मवेशी आए दिन बन रहे हादसे का कारण

बेसहारा मवेशी आए दिन हादसे का कारण बन रहे है वर्षा के आते ही पशु पालक आने मवेशी घर से बाहर भगा देते है, जो सड़कों पर विचरण करने के साथ ही झुंड बनाकर हाईवे पर भी बैठ रहे हैंं इससे जहां वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आए दिन इनसे हादसे भी हो रहे है, जिससे मेवशी सहित आमजन भी हादसे का शिकार हो रहे हैं।

MP के 6 कांवड़ियों को यूपी में डंपर ने रौंदा

MP के 6 कांवड़ियों को यूपी में डंपर ने रौंदा

इससे पहले उत्तर प्रदेश में बड़ा आशा सामने आया जहां यूपी के हाथरस में MP के कांवड़ियों के साथ बुरा हादसा हो गया। हरिद्वार से जल लेकर ग्वालियर आ रहे 6 कांवड़ियों को डंपर ने रौंद दिया। सभी कांवड़िये ग्वालियर के उटिला के रहने वाले है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कांवड़िये एक ढाबे में खाना खा रहे थे तभी डंपर घुसा और रोंदकर चला गया। मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया है। कांवडिये पारंपरिक मार्ग से यात्रा नहीं कर रहे थे। पारंपरिक मार्ग पर कावडियों के लिए यातायात रोक दिया जाता है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज ने उत्तर प्रदेश के आगरा- अलीगढ़ मार्ग पर सड़क हादसे में प्रदेश के कावड़ यात्रियों के असमय निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह शोक सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घायल कावड़ियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी, तलाश के लिए भटक रही भोपाल पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+