सीधी में पेशाब कांड के आरोपी के खिलाफ होगा बुलडोजर एक्शन: डॉ नरोत्तम मिश्रा
Bhopal News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक नेता ने शराब के नशे में मानसिक विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब कर दी थी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही की बात कही है उन्होंने कहा कि आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।
सीधी में हुए पेशाब कांड को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार और कानून का राज है। घटना मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही NSA (एनएसए) लगाने की कार्रवाई की गई। आरोपी की रात में ही गिरफ्तारी हो गई थी और अब अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो 9 दिन पुराना है, जो कुबरी बाजार का है। आरोपी प्रवेश शुक्ला कुबरी का ही रहने वाला है। वह सीधी जिले से विधायक का प्रतिनिधि रह चुका है। सीधी एसपी रवींद्र वर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच के बाद आरोपी प्रवेश शुक्ला पर केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी अनुसार पीड़ित ने मजदूरी मांगी थी। जिसके बाद प्रवेश शुक्ला ने शराब के नशे में यह हरकत की।
अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे: CM शिवराज
घटना पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। आरोपी पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) भी लगाया जाएगा।
घटना पर विपक्ष हमलावर
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि सीधी जिले में आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। मध्यप्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए। वहीं एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि शिवराज सरकार में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं।
मायावती ने घटना को बताया शर्मनाक
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई इस घटना पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि दलित युवक पर स्थानीय दबंग नेता की तरफ से पेशाब की जाने की घटना अति मायावती ने घटना को बताया शर्मनाक है, इस मानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। वीडियो वायरल होने के बाद ही सरकार का जागना इसकी संलिप्तता को साबित करता है यह भी अति दु:खद है। मायावती ने यह भी कहा कि उस अपराधी के खिलाफ केवल NSA नहीं, बल्कि उसकी संपत्ति जप्त ध्वस्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाएं सभी को शर्मसार करती हैं












Click it and Unblock the Notifications