दसवीं की परीक्षा में फेल हो गईं BSP विधायक रामबाई, फिर IPS ने कही यह बात

दमोह। मध्य प्रदेश की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बसपा विधायक रामबाई गोविंद सिंह परिहार एक बार फिर से चर्चा में है। वजह है दसवीं का परीक्षा परिणाम। दरअसल, मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई ने दिसम्बर में राज्य ओपन बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा दी थी।

Recommended Video

    MP: BSP MLA Rambai 10वीं की परीक्षा में फेल, IPS Officer का आया ये रिएक्शन | वनइंडिया हिंदी
    BSP MLA Rambai failed in tenth exam, Now IPS Dipanshu Kabra tweet goes viral

    शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है, जिसमें रामबाई विज्ञान विषय में एक नंबर से फेल हो गई हैं।
    मतलब अब उन्हें अपनी परीक्षा पास करने के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। दसवीं की परीक्षा में फेल होने के बाद विधायक रामबाई को ट्रोल करने वालों को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने जवाब दिया है।

    दीपांशु काबरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आप तब तक नहीं हारते जब तक आप लड़ना नहीं छोड़ते. विधायक रामबाई जी उन सभी के लिए एक मिसाल हैं जो ज़िन्दगी में हार मान लेते हैं. बहुत से लोग उनका मज़ाक उड़ाएंगे, ट्रोल करेंगे लेकिन सोचिये अगर आप उनकी जगह होते, तो अब तक लड़ने की हिम्मत जुटा पाते? ईश्वर उन्हें सफल बनाएं'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+