BSNL 4G Services: सिंगरौली के 31 नेटवर्क विहीन गांवों में बीएसएनएल देगा 4जी मोबाइल कनेक्टिविटी
सिंगरौली, 15 अक्टूबर। जिले में अभी तक बीएसएनल 3जी नेटवर्क की सुविधा दे रहा था, बीएसएनएल अब नेटवर्क विहीन गांवों के साथ पूरे जिले में 4जी नेटवर्क देने जा रहा है। 6 महीने के भीतर ग्राहकों को यह सेवा मिलना शुरू कर दिया। साथ ही 45 से अधिक 3जी टावर 4जी टावर में अपडेट किए जाएंगे। नेटवर्क विहीन 31 गांवों में बीएसएनएल की 4जी सेवा बहुत जल्द उपलब्ध होगी।

शहरी क्षेत्र में 3जी से 4जी में अपडेट करने प्रक्रिया पूर्ण
इसी के साथ शहरी इलाके में 3जी की सेवा को 4 जी में बदलने के लिए सर्वे कार्य पूर्ण हो गया है। जिले के देवसर व चितरंगी तहसील के कुछ गांवों में अब तक किसी भी कंपनी के मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं थी। इसलिए नेटवर्क विहीन गांवों को अब 4 जी नेटवर्क कनेक्शन कर दिया जाएगा।
बताया गया कि 100% गांवों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने का काम केंद्र और मध्य प्रदेश शासन की प्राथमिकता में है। सर्वे कार्य बहुत पहले पूर्ण किया जा चुका है। इस संबंध में कलेक्टर से टावर स्थापित करवाने में बीएसएनएल के अधिकारियों को मदद करने को कहा है।

माड़ा व सरई, देवसर तहासील के गांव
देवसर तहसील के चौराडांड, खैराखूटा, भलुही टोला, भटौला, बिरछी, व परमा में 4जी नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए टावर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार माड़ा तहसील के महदेवा टोला, सरई तहसील के टोला, लदबी करमा व मदरईच में टावर लगाया जाएगा। 4जी नेटवर्क के लिए सिंगरौली तहसील के देवरी कला, गुंघवा, चूडचुडिय़ा, करकोटा, मुड़वनिया टोला व पलहवा गांव में टावर लगाए जाने का प्लानिंग की गई है।

सबसे अधिक चितरंगी के गांव शामिल
सिंगरौली जिले के 31 गांवों को प्रथम चरण में लिया गया है। इसमें सबसे ज्यादा चितरंगी और फिर देवसर के गांव शामिल हैं। इसके अलावा सिंगरौली, माड़ा, सरई तहसील के भी नेटवर्क विहीन गांवों को लिया गया है। जानकारी है कि नेटवर्क विहीन 31 ग्राम पंचायतों को चुनाव के दौरान परेशानियों का समाना करना पड़ता था। इन ग्राम पंचायतों में नेटवर्क के मामले में शैडो एरिया में शामिल कर समानान्तर व्यवस्था करनी पड़ती है अब शैडो एरिया भी खत्म हो जाएंगे।

चितरंगी ब्लॉक में ये गांव चिह्नित
चितरंगी ब्लाक में नेटवर्क विहीन गांवों में अमसी,दुरदुरा, घोदर, गिदउहा, गुलरिहा, खैरछन, माझीगांव, मोहगढ़ी, नैकहवा, पिपरवा टोला, रेडी, बगदा, भितरी, बोदरहवा, डेर, घुमाडांड, सुदा में नेटवर्क की बेहतर सुविधा पहुंचेगी। यहां पर बीएसएनएल की 4 जी सेवा पहुंचने वाली है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications