ग्रीन जोन के दूल्हे ने रेड जोन की दुल्हन से की शादी, 3 दिन बाद दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव

भोपाल। मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान हुई एक शादी ने दो जिलों में हड़कंप मचा दिया। दूल्हा समेत 32 लोगों को होम क्वारंटीन होना पड़ा है। दूल्हा कोरोना के ग्रीन जोन से था जबकि दुल्हन रेड जोन से। शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दूल्हे का परिवार सकते में है।

मंडीदीप रायसेन से भोपाल आई बारात

मंडीदीप रायसेन से भोपाल आई बारात

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां के जाट खेड़ी इलाके को रेड जोन में शामिल किया गया है। यहां की युवती की शादी सोमवार को रायसेन जिले के मंडीदीप के युवक से हुई। मंडीदीप कोरोना के लिहाज से ग्रीन जोन में है। सात दिन पहले युवती को बुखार आया था, जो दवा लेने से ठीक हो गया। इस बीच दोनों की शादी सोमवार को तय हो गई। शनिवार को युवती कोरोना का सैम्पल लिया गया। सोमवार को शादी सम्पन्न हो गई।

पंडित समेत 33 लोग परिजन क्वारंटीन

पंडित समेत 33 लोग परिजन क्वारंटीन

बुधवार को उसकी जांच रिपोर्ट आई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली। इस पर दूल्हे के पूरे परिवार में हडकंप मच गया। नई नवेली दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर दूल्हा सहित दुल्हन के संपर्क में आने वाले मायके और ससुराल दोनों पक्षों के 32 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। शादी कराने वाले पंडितजी भी अब क्वारेंटीन में हैं। सभी के सैंपल लिए गए हैं। संभवत: एक-दो दिन में इन सभी लोगों की रिपोर्ट आएगी।

 रायसेन जिला प्रशासन भी सतर्क

रायसेन जिला प्रशासन भी सतर्क

बता दें कि दुल्हन रेड जोन भोपाल से ब्याह कर ग्रीन जोन रायसेन जिले के मंडीदीप गई। दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर रायसेना जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने सभी को अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुल्हन के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट भी तैयार की है। सबसे पूछा जा रहा है कि वो लोग शादी के बाद किन-किन लोगों के संपर्क में आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+