वायरल वीडियो : घोड़ी पर सवार होकर मंडप में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, CM​ ने ट्वीट कर कही यह बात

बुरहानपुर, 16 फरवरी। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी समाज को अनूठा संदेश दिया है, जिसकी सराहना मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी की है।

Recommended Video

    वायरल वीडियो : घोड़ी पर सवार होकर मंडप में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, CM​ ने ट्वीट कर कही यह बात
    गांव शाहपुर में बारात निकली

    गांव शाहपुर में बारात निकली

    दरअसल, बुरहानपुर जिले के गांव शाहपुर में कुछ दिन पूर्व एक बारात निकली थी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों अलग-अलग घोड़ी पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे।

    शादी के जरिए संदेश दिया

    शादी के जरिए संदेश दिया

    दूल्हा शाहपुर के वार्ड 2 निवासी अभिषेक जवरे व दुल्हन उसी क्षेत्र की निकिता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अपनी शादी के जरिए उन्होंने संदेश दिया है कि बेटा-बेटी एक समान है। दोनों ही हर कार्य में बेहरत हैं। किसी भी परिवार को बेटा-बेटी में अंतर ना समझे।

    पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी

    पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी

    शादी में दूल्हा व दुल्हन को अलग अलग घोड़े पर सवार देख लोगों आश्चर्यचकित रह गए। एक साथ दोनों जीवन साथियों की बारात निकली, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी। इनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी खूब सराहा

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी खूब सराहा

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी खूब सराहा और ट्वीट कर नव दंपत्ति को बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। सीएम ने अपील करते हुए कहा कि 'बेटा बेटी एक समान है यह संदेश नव दंपत्ति ने दिया है इनसे सिख लेना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+