Bhopal: जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ किया रेप, कोलार पुलिस ने किया मामला दर्ज
भोपाल के कोलार में जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर 26 साल की युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।

कोलार थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बाद एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने घर पर रोक लिया। जहां पर उसने गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्ती की और उसका रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के साथ सेक्स टॉय डालकर शारीरिक संबंध बनाए। जिसे युवती के गुप्तांग में चोट पहुंची है। इस कारण गुप्तांग व पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने कल मामले की शिकायत पुलिस को की है।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोलार थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वे कोलार इलाके की एक कॉलोनी में रहती है। डेढ़ साल पहले वह एक पब में गई थी। जहां पर उसकी एक सहेली ने उसे ललित मूलचंदानी नाम के युवक से मिलवाया था। दोनों की बीच की दोस्ती जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गई, तब से ही उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
कैसे हुई घटना
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि बीते 2 अप्रैल को ललित का जन्मदिन था। शाम को उसने अपने घर पर बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उसने पीड़ित युवती समेत अन्य दोस्तों को भी बुलाया था। पार्टी के बाद जब सभी लोग चले गए तो ललित ने युवती को घर पर ही रोक लिया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ जबरदस्ती की। रात में 3 बजे उसने युवती के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के गुप्तांग में जबरन सेक्स टॉय डालकर भी शारीरिक संबंध बनाए। जिसके कारण युवती के गुप्तांग व पेट में चोट लग गई है।












Click it and Unblock the Notifications