बूथ विस्तारक अभियान: भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा के साथ बुलेट बाइक पर नजर आए वीडी शर्मा
राजधानी भोपाल में मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा के साथ बुलेट गाड़ी पर नजर आए। आज से भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 शुरू गया।

भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान 2.0 मंगलवार को शुरू हो गया। इस अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता विस्तारक के रूप में शामिल हो हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कम्युनिटी हॉल में बूथ विस्तारक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के शाहपुरा में पार्टी का काम किया। इसके बाद युवा सम्मेलन में शामिल हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री हित आनंद शर्मा नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में विस्तारक के रूप में सहभागी बने। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ समिति, पन्ना समिति, पन्ना प्रभारी के नियुक्ति और पार्टी द्वारा अलग-अलग कामों के लिए बनाए जाने वाले समूह के गठन की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यह अभियान 25 मार्च तक चलेगा।
बुलेट से बूथ पर गए वीडी शर्मा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मध्य विधानसभा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के साथ बुलेट से बूथ पर गए। VD शर्मा ने कहा कि आज 14 मार्च से 25 मार्च तक मध्य प्रदेश की पूरी बीजेपी बूथों पर होगी। केंद्रीय मंत्री शाह का संकल्प है कि प्रत्येक बूथ पर 51% वोट शेयर लेकर आना है। इन 10 दिन में पीएम मोदी के सपने को पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।
भोपाल की 2 सीटों पर ज्यादा फोकस
बूथ विस्तारक अभियान में भोपाल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ काम किया। उत्तर विधानसभा सीट पिछले कई चुनावों से कांग्रेस के पास है। यहां से कांग्रेस आरिफ अकील काफी लंबे समय से विधायक है। कमलनाथ सरकार में आरिफ अकील को मंत्री बनाया गया था। ऐसे में सीएम खुद किस विधानसभा क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस बार इस विधानसभा क्षेत्र से सीएम के करीबी आलोक शर्मा को मिलकर बनाया जा सकता है। 10 दिन तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र पर लगभग 12000 विस्तारक मौजूद रहेंगे।

वहीं भोपाल की मध्य विधान सभा सीट पर भी कांग्रेस का कब्जा है यहां पर कांग्रेस के अल्पसंख्यक चेहरे आरिफ मसूद विधायक है। आज मध्य विधानसभा में अध्यक्ष पीडी शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के साथ बूथ विस्तारक अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ काम किया। बताया जा रहा है कि बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में बूथ समिति की समीक्षा एवं गठन कर पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति बनाई जाएगी। हितग्राहियों से संपर्क और पार्टी की पन्ना समिति से जोड़ने का काम भी करेंगे। प्रत्येक बूथ पर वोटर्स का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा।
30 फीसदी महिलाओं को जोड़ने का ऐलान
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी महिला टीम को भी एक्टिव कर रही है। बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में संगठन की महिला कार्यकर्ता युवा महिला वोटरों को जोड़ने की तैयारी में है। बीजेपी ने पन्ना समिति में 30 फ़ीसदी महिलाओं को जोड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष महामंत्री और पार्टी के पास है, लेकिन बूथ पर एक महिला प्रमुख भी तैनात करने की तैयारी है, जो महिला युवा सामाजिक श्रेणी और प्रभावी मतदाता होगी, उसे यह जिम्मेदारी दी जाएगी। बीजेपी में महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अब पन्ना समिति में 30% महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications