मप्र में बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद एक और बड़ा फैसला, स्कूलों में 15 जून से शुरू होंगे एडमिशन
भोपाल, 3 जून। मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब प्रदेश में जून के महीने में फिलहाल स्कूल भी नहीं खोले जाने के आसार है. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि कोरोना के चलते फिलहाल जून में स्कूल खोलना मुश्किल है. हालांकि प्रदेश में नए सत्र के लिए 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल
मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सीएम शिवराज ने निर्देश दिए हैं कि बच्चों को लेकर फिलहाल कोई रिस्क नहीं ले सकते. बारहवीं की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में अनिश्चितता का वातावरण था, उसे समाप्त करते हुए प्रदेश सरकार ने 12वीं की परीक्षा नहीं कराने का निर्णय लिया है. इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर असर होने संभावना जताई गई है. ऐसे में बच्चों पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है. इसलिए स्कूल नहीं खोलने का निर्णय लिया गया है. अगर कोरोना का संक्रमण काबू में रहता है तो ही फिर से स्कूल खोलने को लेकर विचार किया जाएगा.
अनलॉइन स्कूल पर सरकार ने मांगे सुझाव
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 जून से स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके अलावा ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरू कर दी जाएगी. इसलिए ऑनलाइन स्कूल खोलने के लिए छात्रों के अभिभावकों से सुझाव मांगे गए हैं. लोग मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफिशियर वेबसाइड mp.mygov.in पर जाकर प्रदेश के शिक्षक, अभिभावक, छात्र और प्रदेश के आम नागरिक 30 जून तक अपने सुझाव दे सकते हैं.
इन मुद्दों पर मांगे सुझाव
दरअसल, प्रदेश सरकार के बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले के बाद यह माना जा रहा है कि अभी प्रदेश में न तो स्कूल खोले जाएंगे और न ही अन्य किसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होगी. हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई सभी स्कूलों में शुरू होगी. ऐसे में सरकार ने चार मुद्दों पर शिक्षक, अभिभावक और छात्रों से सुझाव मांगे हैं. जिनमें
2021-22 शैक्षणिक सत्र पर शिक्षक, अभिभावक और छात्रों के सुझाव
9वीं से 12वीं के स्कूल आगे भविष्य पर खोलने पर सुझाव
ऑनलाइन / ऑफलाइन पढ़ाई पर सुझाव
कक्षा 1 से 8 के प्ले स्कूल , प्राइमरी और मिडिल स्कूल कब खोले जाएं?
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications