मध्‍य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना निश्चित : सर्वे

Shivraj Singh Chauhan
भोपाल। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं लगातार ओपीनियन पोल भी करवाये जा रहे हैं, अभी हाल ही में इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा सर्वे करवाये गये हैं। ओआरजी ग्रुप द्वारा करवाये गये सर्वे से यह परिणाम आये हैं कि मध्‍य प्रदेश में भाजपा फिर से सत्‍ता में आने में कामयाब रहेगी।

सर्वे के अनुसार भाजपा 230 में से 143 सीटें जीतने में सफल रहेगी, जबकि कांग्रेस को 71 से 78 और अन्‍य को 9 से 16 सीटें मिलेंगी। यह सर्वे 16 से 26 अक्‍टूबर के बीच करवाये गये, जिसमें अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से 3000 लोगों को शामिल किया गया।

सर्वे के अनुसार प्रदेश के 60 फीसदी लोग शिवराज सिंह चौहान को, 32 फीसदी लोग ज्‍योर्तिआदित्‍य सिंधिया, दो फीसदी लोग दिग्विजय सिंह और दो फीसदी लोग कमलनाथ को बतौर मुख्‍यमंत्री देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+