केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बचाव में उतरे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया का बचाव करते हुए दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह कर्ज माफी का झूठा वादा कर सत्ता में आए थे।

सिंधिया के बचाव में उतरे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केसवानी

Recommended Video

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बचाव में उतरे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

    मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पिछले कई दिनों से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दूसरे के ऊपर जमकर हमलावर है। दिग्विजय सिंह द्वारा लगातार सिंधिया को निशाना बनाए जाने पर अब प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सिंधिया के समर्थन में उतर आई है। सिंधिया के बचाव में जवाब देते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है।

    प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी सिंधिया जी को सड़क पर उतरने की इसलिए जरूरत थी कि आपने कर्ज माफी का झूठा वादा किया था युवाओं को ढोल बजाने और ढोर चराने पर लगा दिया था और हद तो तब हो गई जब आपके मंत्री उमंग सिंगार ने आपको ही सबसे बड़ा प्रदेश का माफिया बता दिया इसलिए उनको सड़क पर उतरने की जरूरत पड़ी थी।

    प्रदेश में अब भाजपा सरकार

    केसवानी ने कहा कि अब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। एमपी में कन्यादान योजना चल रही है, लाडली लक्ष्मी योजना चल रही है, तीर्थ दर्शन योजना चल रही है, मेघावी छात्र योजना चल रही है, लाडली बहना योजना चल रही है और अनेकों अनेक जन कल्याण की योजनाएं युवा किसान महिलाओं के लिए चल रही है, जनता शिवराज जी का स्वागत कर रही हैं एक ही सरकार है जो जनता की सुनती है वह भाजपा सरकार है।

    दिग्विजय सिंह ने क्या बयान दिया था

    दरअसल पिछले दिनों पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शाजापुर कहा था कि सिंधिया जी आप ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादे पूरे नहीं होने की बात कहकर कांग्रेश छोड़ दी थी। तब आपने प्रदेश की जनता के लिए सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी थी। मैं आज आपसे पूछ रहा हूं कि क्या वादे पूरे हो गए हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सिंधिया बीजेपी के अधूरे वादों को लेकर सड़कों पर उतरने की हिम्मत करेंगे। जैसा कि उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+