चुनाव में जुटे कार्यकर्ताओं को प्रवासी विधायकों के अनुभवों का लाभ मिलेगा- BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

Bhopal BJP News: राजधानी में शनिवार को विधायक प्रवास कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन को कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता, प्यारेलाल खंडेलवाल, कैलाश जोशी जैसे कई नेताओं ने सींचा है। ठाकरे जी की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि मध्यप्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र तक भाजपा का विस्तार हुआ है।

शर्मा ने कहा कि 20 से 27 अगस्त तक चलने वाले विधायक प्रवास अभियान में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने -अपने राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को विस्तार देने और अपने राज्यों में गुड गवर्नेंस देने में प्रमुख भूमिका रही है। आपके अनुभव, योग्यता, क्षमता और विधानसभा में कियें गए विशेष कार्यों का लाभ मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

bjp state president vishnudutt sharma addressed the MLA migration workshop

शर्मा ने कहा कि अभियान के इन दिनों में देश भर की चुनी हुई ताकत के रूप में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात के चयनित विधायक जब मध्यप्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में जायेंगे तो मध्यप्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्त्ता का उत्साह 10 गुना तो होगा साथ ही चुनाव में जुटे स्थानीय कार्यकर्ताओं को और ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी नई राजनीतिक संस्कृति के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार की योजनाओं से देश और प्रदेश में गरीबों के जीवन स्तर में सुखद बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनायें हमारी ताक़त हैं, इस ताक़त के बूते और संगठन तंत्र की मजबूती के आधार पर हम विधानसभा चुनावों में महाविजय प्राप्त करेंगे। सत्र का संचालन प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया।

मध्यप्रदेश आदर्श संगठन वाला राज्य - अमित ठाकर

विधायक प्रवास कार्यक्रम के प्रभारी, विधायक अमित ठाकर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लगातार प्रवास से आज भारत वैश्विक शक्ति बना है, प्रशासनिक कार्यों के साथ ही प्रधानमंत्री जी ने संगठन कार्यों को भी गति दी है। 20 से 27 अगस्त के बीच 8 दिनों तक आप जिस विधानसभा में प्रवास पर रहेंगे वहां आपको संगठन कार्य को गति देनी है साथ ही प्रवास को लेकर पार्टी के करणीय कार्यों को भी पूरा करना हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ताक़त हमारे कार्यकर्ता हैं। विचार के आधार पर जो कार्यकर्ता जुड़ा है वह पुरे उत्साह के साथ मैदान में उतरे, यहीं विधायक प्रवास की सार्थकता है। आपके प्रवास से कार्यकर्ता प्रेरित होंगे और मध्यप्रदेश भाजपा को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में नीचे तक आदर्श संगठन है फिर भी हमें तैयारियों में जुटना है। प्रवास के दौरान लाभार्थी सम्मलेन, मन की बात कार्यक्रम और विचार परिवार के लोगों के साथ ही सामाजिक और प्रभावशील लोगों से संपर्क करते हुए मंडल स्तरीय बैठकें करनी हैं।

कार्यशाला के दौरान प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी श्री विजय दुबे ने विधायकों को व्यवस्था संबंधी जानकारी दी तथा आईटी प्रभारी श्री अमल शुक्ला ने सरल एप में दर्ज किए जाने को लेकर जानकारी दी। कार्यशाला में प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक प्रवास टोली के सदस्य व प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री सरतेन्दू तिवारी एवं श्री अभय यादव मंचासीन थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+