विधानसभा चुनाव में जीत की जमीन तैयार करने के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष की टीम ने शुरू किया ग्राउंड रियलिटी सर्वे!
एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश संगठन ने जीत के लिए अभी से टीम को ग्राउंड पर उतार दिया। BJP प्रदेश से लेकर दिल्ली तक एक्टिव है। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जमीनी स्थिति जानने खुद मैदान में उतरे है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने जीत की जमीन तैयार करने के लिए टीम को ग्राउंड पर उतार दिया। बीजेपी मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक एक्टिव है। प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा अपनी टीम के साथ "मंत्री और विधायकों" की जमीनी स्थिति जानने के लिए खुद मैदान में उतरे हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए केंद्रीय कैबिनेट और संगठन के बदलाव के साथ संघ से 3000 स्वयंसेवकों को बीजेपी में लाकर फील्ड लगाने की तैयारी की जा रही है। पूरी रिपोर्ट विस्तार से जानिए....

मंत्री, विधायकों से लिया जाएगा फीडबैक
प्रदेश भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी अब जिलों के दौरे कर यह जानेंगे कि उनकी पार्टी के मौजूदा विधायकों की क्षेत्र में सक्रियता और पब्लिक के बीच उनकी छवि कैसी है? इसके साथ ही बूथों के डिजिटलाइजेशन के साथ त्रिदेव की वर्किंग और शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच फीडबैक की रिपोर्ट भी इनके द्वारा ली जाएगी। अपने स्तर पर इन सब तथ्यों का सर्वे कर चुनावी रिपोर्ट तैयार करने के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री अब जिलों के दौरे कर रहे हैं।

103 विधानसभा सीटों पर खास नजर
पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी इसी कड़ी में प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों के दौरे के बाद जिला स्तर पर बैठक करने में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो इन सभी का फोकस उन विधानसभाओं पर अधिक है जिन पर पिछले उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसी 103 विधानसभा सीटों पर इन रणनीतिकारों की नजर है। आकांक्षा विधानसभा सीटों पर पार्टी कमबैक करने के लिए हरसंभव काम करने की तैयारी में प्रदेश के शीर्ष पदाधिकारियों के दौरे के मद्देनजर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री ओं के साथ कामकाजी बैठक की और संगठित मत तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। इन्हें संभागीय स्तर पर सौंपे गए प्रभार की रिपोर्ट भी ली गई है।

टिकट वितरण में अहम भूमिका निभाई का फीडबैक
प्रदेश पदाधिकारियों को जिलों से मिलने वाला फीडबैक आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण में अहम भूमिका निभाएगा। जिन मंत्रियों या विधायकों को लेकर असंतोष के स्वर सुनाई देंगे। उन्हें परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद स्थिति नहीं बदली तो टिकट मिलने में मुश्किल हो सकती है।

विधायकों पर खास तौर पर फोकस
इन संगठनात्मक दौरों में पार्टी खासतौर पर विधायकों के बारे में जानकारी जुटाएगी। जिसमें विधायकों के नेगेटिव और पॉजिटिव फीडबैक के बारे में रिपोर्ट लेकर उनका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को भी भेजी जाएगी। पार्टी में जिला पदाधिकारी और विधायकों तथा पूर्व विधायकों के बीच समन्वय की कमी की शिकायत कई बार संगठन को मिली है, इसलिए यह नेता प्रवास के दौरान जिला पदाधिकारियों को सभी के साथ समन्वय बनाने पर जोर देंगे।

मुरली हरदा, कठेरिया भिंड, वीडी नरसिंहपुर,सीतानंद रीवा में कर रहे बैठक
चुनावी साल शुरू होते ही दोरौं की कड़ी में जनवरी के पहले हफ्ते में ही भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी दौरे कर रहे हैं। इसी तारतम्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने हरदा बैतूल और नर्मदा पुरम का दौरा कर रहे हैं। वे पार्टी के कोर ग्रुप के अलावा वोटर्स के साथ भी संवाद कर रहे हैं। सह प्रभारी रामशंकर कठेरिया बुधवार को भिंड गुरुवार को मुरैना और शुक्रवार को दतिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का फीडबैक लेंगे। दूसरी और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा जबलपुर और नरसिंहपुर में पार्टी के संभागीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ले रहे हैं। दूसरी और प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बुधवार को रीवा पहुंचे। जहां वे विधायक और पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications