कांग्रेस और दिग्विजय हमेशा भाई से भाई को लड़ाने और तुष्टिकरण की बात करते हैं: BJP प्रवक्ता डॉ केसवानी

MP Politics News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादित बयान देकर भाजपा के निशाने पर आ गए है। भोपाल के बीएसएस कॉलेज में हुए प्रदेशभर के वकीलों के कार्यक्रम 'विधिक विमर्श' में दिग्विजय सिंह ने कहा की, बीजेपी हरियाणा के नूंह की तरह मध्यप्रदेश में भी दंगे कराने की योजना बना रही है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद वो एक बार फिर से बीजेपी के निशाने पर आ गए है।

कांग्रेस और दिग्विजय सिंह हमेशा भाई से भाई को लड़ाने और तुष्टिकरण की बात करते हैं। मैं यह जानना चाहता हूं कि बंटाधार दिग्विजय सिंह के पास ऐसी सूचनाओं आती कहां से हैं। वो हमेशा से ही एक विशेष वर्ग की पैरवी करते आए हैं। दिग्विजय सिंह ओसामा को ओसामा जी कहते है और जाकिर नायक को शांति का दूत बताते हैं।

BJP response to Digvijay controversial statement, Dr. Keswani said- Congress talks about appeasement

डॉ केसवानी ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में उसी के मंत्री ने दिग्विजय सिंह को ब्लैकमेलर बताया था। उमंग सिंगार ने यह तक कहा था कि कांग्रेस सरकार लोगों को लूटने के लिए आती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा है, कोई भी माफिया या अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम देगा तो उसके फन कुचल दिए जाएंगे और उनकी सही जगह जेल में होगी।

बता दें शनिवार को राजधानी भोपाल के बीएसएस कॉलेज में प्रदेश भर के वकीलों का कार्यक्रम 'विधिक विमर्श' का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कई का कांग्रेसी नेता शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+