Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Election: BJP ने जारी की पहली सूची, भोपाल मध्य से ध्रुव नारायण व उत्तर से आलोक शर्मा को बनाया उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में पहली बार भाजपा ने आचार संहिता लगने के पहले ही प्रत्याशियों की पहली सूची घोषित कर दी है। एमपी के अलावा छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों की भी पहली लिस्ट जारी की गई है। भाजपा ने 60 उम्मीदवार घोषित किए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के पन 40 उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल है।

भाजपा ने राजधानी भोपाल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है वही भोपाल की मध्य विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को उम्मीदवार बनाया है। यह दोनों ही सीटें है। वर्तमान में कांग्रेस के खाते में है। ऐसे में भाजपा इन दोनों सीटों को जीतने के लिए अभी से दमखम लगाना चाह रही है। इसलिए पहली सूची में इन क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

BJP released first list in MP Election, nominated Dhruv Narayan from Central Alok Sharma from North

भाजपा का मास्टर स्ट्रोक 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, दूसरी सूची जल्द होगी जारी

भाजपा ने 39 (BJP MP) प्रत्याशियों की सूची जारी कर कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरने का काम किया है। अभी तक कांग्रेस लगातार कहती रही है कि वो लगातार हारने वाली सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी, लेकिन हुआ उसके ठीक उलट। कांग्रेस से पहले बीजेपी ने 39 विधानसभा सीटों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। मतलब साफ है भाजपा अपने प्रत्याशियों को लंबा समय देना चाहती है, जिसके चलते भाजपा ने एमपी और सीजी की संयुक्त रुप से पहली सूची जारी कर सभी राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अभी 3 महीनों से ज्यादा का समय बचा है और चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने सूची जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा का नेतृत्व एमपी विधानसभा को कितनी गंभीरता के साथ देख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा की दूसरी लिष्ट भी तैयार है। उस लिष्ट में पैनल बनाए गए हैं और पैनल में शामिल दावेदारों के नामों का सर्वे चल रहा है। जैसे ही निजी एजेंसिया अपनी सर्वे रिपोर्ट केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेगी ठीक उसके तुरंत बात भाजपा अपने मजबूत उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर देगी।

भाजपा नेताओं का मानना है कि चुनाव जीतना है तो उम्मीदवारों को वक्त देना होगा। कांग्रेस जब तक भाजपा की अगली रणनीति को समझने का प्रयास करेगी तब तक भाजपा कांग्रेस को अगला झटका दे चुकी होगी

BJP ने 2018 में हारे इन प्रत्याशियों पर दोबारा किया भरोसा

भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​, राऊ से मधु वर्मा​​​,​​​​ पेटलावद से निर्मला भूरिया, ​​​​​​​कसरावद से आत्माराम पटेल​​​​,​​​ गोहद से लाल सिंह आर्य, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश वर्मा, चित्रकूट से सुरेंद्र सिंह, गहरवार शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, सौंसर से नाना भाऊ मोहोड़, महेश्वर से राजकुमार मेव​​,​​​​​ पेटलावद से निर्मला भूरिया, ​​​​​​​कसरावद से आत्माराम पटेल​​​,​​​​ सुमावली से एंदल सिंह कंसाना ये उपचुनाव में हारे थे।

चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने चाचौड़ा सीट से प्रियंका मीणा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से वर्तमान में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह विधायक है। प्रियंका मीणा हाली में भाजपा में शामिल हुई उनके पति IRS अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ है। बता दे प्रियंका मीणा जिला पंचायत सदस्य का।

यहांं से सूची देखें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+