रायसेन के उदयपुरा में VD शर्मा बोले- MP में झूठ बोलने वाले गली-गली घूम रहे हैं, बूथ पर इन्हें दें मुंहतोड़ जवाब

MP Election 2023 Raisen News: BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक राज किया और सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाला, गरीबी, भुखमरी, बीमारी, बेरोजगारी व झूठ परोसने का काम किया है। 2003 के पहले प्रदेश में मिस्टर बंटाढार के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार थी। प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं का अभाव था और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उस सरकार ने प्रदेश को लूट-लूटकर बीमारू राज्य बना दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने प्रदेश को विकसित राज्यों की कतार में पहुंचाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के बरेली में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि 2018 में गलती से कांग्रेस की सरकार बन गई थी और उद्योगपति कमलनाथ मुख्यमंत्री बने। लेकिन उस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया और गरीब कल्याण की योजनाओं को बंदकर हर गरीब का हक छीनने का काम किया। करप्टनाथ ने जन हितैषी योजनाओं को क्यों बंद किया? आज प्रदेश में झूठ बोलने वाली ताकतें घूम रहीं है इसलिए मध्य प्रदेश में झूठ और छलकपट की राजनीति करने वाली धूठी ताकतों को जवाब देना होगा। एक-एक कार्यकर्ता को बूथ पर इनकी झूठ की हांडी फोड़नी होंगी।

BJP president vishnudut sharma addressed the convention of Udaipura Assembly in Bareilly

हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करके इतिहास बनाने का लें संकल्प

VD शर्मा ने कहा कि 2003 से पहले रायसेन, उदयपुरा, बरेली में सड़क, पानी, बिजली के लिए तरसते थे। हमारे कार्यकर्ता के उपर आक्रमण होता था, किसानों के साथ अन्याय होता था। एक समय था जब प्रदेश में मात्र साढे़ 7 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती थी लेकिन भाजपा की शिवराज सरकार के समय आज 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। यह क्षेत्र में मां नर्मदा का क्षेत्र है। आज एक-एक किसान के घर और उसके खेत तक पानी पहुंच रहा है। आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। यहां तक नई दिल्ली में मेट्रो ट्रेन मध्य प्रदेश की बिजली से चलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम गढे़ हैं। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं हर क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। भाजपा की सरकार नहीं होती तो देश और प्रदेश का क्या हाल होता है। इसलिए इन झूठी ताकतों के बहकावे में बिल्कुल भी नहीं आना है। हमें हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करके इतिहास बनाने का संकल्प लेना है।

कांग्रेस ने किसानों को बनाया डिफाल्टर, भाजपा ने बनाया आत्मनिर्भर

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 2018 में ऐसे व्यक्ति के हाथ में सत्ता की चाबी आ गई थी, जिसने कभी गरीबी नहीं देखी, कभी पसीना नहीं देखा, ऐसे कमलनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश में भ्रष्टाचार का दौर शुरू हो गया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे। किसान का कर्जा माफ तो नहीं हुआ लेकिन डिफाल्टर जरूर बन गए। शिवराज सरकार ने इन किसानों के 2200 करोड़ की राशि बैंकों में जमा कर उन्हें नॉन-डिफाल्टर बनाने का काम किया। कमलनाथ ने कहा था कि नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्त देंगे। युवाओं के साथ भी झूठ बोला और एक भी नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।

कांग्रेस के फर्जी पत्र का बूथ-बूथ पर देना होगा जवाब

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कल तो कांग्रेस के झूठ बोलने की पराकाष्ठा ही पार हो गई। कल कांग्रेस ने एक झूठा पत्र वायरल कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम किया है। हद तो देखिए बिना पत्र की सत्यता का पता लगाए बिना प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, कमलनाथ आदि ने ट्वीट कर दिया। हमने इसका जवाब दिया और कल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। हमें आंख में आंख मिलाकर जवाब देना होगा। प्रियंका जी यह मध्यप्रदेश है, जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं और विचार का गढ़ है। यहां झूठ की हांडी नहीं चलेगी।

गरीबों को समर्पित हैं भाजपा की सरकारें

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की हैं। प्रदेश में बहनों के लिए लाडली बहना योजना चलाई गई है, जिसके अंतर्गत 1 हजार रूपए बहनों के खातों में प्रतिमाह डाले जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देश के हर गरीब को संबल और ताकत देने का काम किया है और इसके लिए राजनीतिक व्यवस्था को ही बदल दिया है। झोपड़ी में रहने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो विचार दिया, उस पर चलते हुए प्रधानमंत्री ने संकल्प लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देश के साढ़े 4 करोड़ गरीबों को पक्के आवास दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+