BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने लॉन्च किया संगठन 2.0 App, MP विधानसभा चुनाव 2023 के लिए संगठन को करेगा मजबूत

मध्य प्रदेश में 'भाजपा' अब संगठन द्वारा जारी कार्यक्रमों और बैठकों की निगरानी ऐप के जरिए करेगी। धार के मांडू में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने "संगठन 2.0 ऐप" लॉन्च किया है।

भोपाल, 9 अक्टूबर। मध्य प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए अब ऐप का इस्तेमाल करेगी। दरअसल मध्य प्रदेश में 'भाजपा' अब संगठन द्वारा जारी कार्यक्रमों और बैठकों की निगरानी ऐप के जरिए करेगी। धार के मांडू में चल रहे प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने "संगठन 2.0 ऐप" लॉन्च किया है। बता दे इस प्रशिक्षण वर्ग में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है। आज अंतिम दिन मांडू में मुख्यमंत्री प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने पहुंचे है।

BJP President VD Sharma launched Sangathan 2.0 app in Mandu training class

संगठन 2.0 ऐप के जरिए बीजेपी राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यालय से जारी संगठनात्मक कार्यक्रमों बैठकों और प्रवास की जानकारी दर्ज करेगी। इस ऐप पर प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला पदाधिकारियों तक के नेताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अपने प्रवास और बैठकों की जानकारी रियल टाइम में एप पर दर्ज करनी होगी। ऐप में जियो टैगिंग भी होगी इससे बैठकों और प्रवास की फोटो लोकेशन से ही फीड करनी होगी। यानी अब घर बैठे बीजेपी के पदाधिकारी संगठन से जुड़े कामकाज की खानापूर्ति नहीं कर सकेंगे।

इस ऐप के जरिए प्रदेश स्तर से बूथ स्तर के लेवल तक के बीजेपी पदाधिकारियों वाह कार्यकर्ताओं को बैठकों को और प्रवास की जानकारी मिलती रहेगी। यदि बीजेपी पद अधिकारी गलत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजते हैं,तो संगठन एप की रिपोर्ट से वह क्रॉसचेक हो जाएगी।

प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि हम सभी के मन में भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की स्पष्ट धारणा होनी चाहिए। विविधता में एकता, प्रकृति पूजा, उत्सव धार्मिता ऐसी कुछ बातें हैं जो भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को परिभाषित करती हैं। पवैया ने कहा कि भारतीय संस्कृति की यह ताकत है कि मुगलों ने हमारे मंदिरों से भगवान को तो बाहर किया लेकिन कोई हमारे मन के मंदिर से भगवान को बाहर नहीं कर पाएं। यही कारण है कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत पहला ऐसा राष्ट्रीय जिसे उसके निवासियों ने मातृ शक्ति के रूप में अपनी माता माना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+