बीजेपी विधायक अपनी पार्टी के खिलाफ उतारेगा पार्षदों और महापौर के प्रत्याशी, 12 जून को जारी होगी सूची
सतना, 10 जून: लंबे समय से विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने अब एक नया कदम उठाया है, नारायण त्रिपाठी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ विंध्य पुननिर्माण के बैनर तले पार्षदों और महापौर के प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा सकती है। दरअसल प्रथक विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर गठित हुआ विंध्य पुननिर्माण मंच नगरी निकाय चुनाव की जोर शोर से तैयारी कर रहा है। जिसकी अगुवाई बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी कर रहे हैं बीते दिनों मंच के पदाधिकारियों के साथ ताबड़तोड़ पांच बैठकर की। तय किया गया कि सतना नगर निगम में वह महापौर और पार्षदों के प्रत्याशी उतारेगा। अलग-अलग पांच जगहों पर हुए बैठक के पश्चात यह भी तय किया गया कि चुनाव का निर्णय टीम के द्वारा ही लिया जाएगा। विधायक नारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद विंध्य पुननिर्माण मंच के सदस्यों ने लगभग तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

नगरी निकाय की दमखम से तैयारी कर रहा है
जल्द ही विंध्य पुननिर्माण मंच महापौर पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकता है। दावा किया गया है कि मंच के पास महापौर के कई विकल्प मौजूद है। खास तौर पर प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस से टिकट की चाहत रखने वाले लोग उनकी प्राथमिकता में शामिल है। माना जा रहा है कि टिकट तय होने के पश्चात अक्सर ना कुछ लोग बगावत करते हैं और इसी बगावत को भुनाकर विंध्य पुननिर्माण मंच अपना प्रत्याशी उतार सकता है।
पहले चरण में सतना पर फोकस
विंध्य पुननिर्माण मंच के पदाधिकारियों की वृहद बैठकों में निर्णय लिया गया है कि अभी सतना नगर निगम में महापौर और 45 वार्ड में पार्षद उतारे जाएंगे। इसके पश्चात द्वितीय चरण की तैयारी होगी। चुनाव का दारोमदार कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया गया है। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी 12 जून को फिर आएंगे तत्पश्चात महापौर और पार्षद के दावेदारों की सूची जारी की जाएगी। इसी के साथ मतदाताओं के पास तीसरा मजबूत विंध्य पुननिर्माण मंच आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications