BJP-MLA: गरबा स्थलों पर मुस्लिम युवकों को न जाने की हिदायतः बीजेपी विधायक
भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा पार्टी की एक विधायक ने मुस्लिम विरोधी टिप्पणी से फिर नरेंद्र मोदी की किरकिरी कर दी है। विधायक उषा ठाकुर ने कहा है कि लव जिहाद को रोकने के लिए गरबा आयोजन स्थल पर मुस्लिम लड़कों को न लाया जाए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर उनसे शादी करके ले जाते हैं। इससे लव जिहाद को बढ़ावा मिल रहा है।

इंडियन एक्सप्रेस में छपे अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि गरबा स्थलों में केवल हिंदू धर्म के लड़के-लड़कियां भाग लें। आपको बता दें कि उषा ठाकुर राज्य में भाजपा की उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने वेस्ट घाघरा और बैकलेस चोली पहनकर लड़कियों को गरबा करने पर भी ऐतराज जताया।












Click it and Unblock the Notifications