वायरल VIDEO : बीजेपी MLA बोले- 'वैक्सीन से कोई नपुसंक नहीं होता, मैंने खुद ट्राई किया है'
भोपाल, 17 अगस्त। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गांव-गांव में वैक्सीन के लिए कैम्प लगाए जा रहे हैं। वहीं, लोगों के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैली हुई हैं और जिम्मेदार लोग इन अफवाहों के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के एक बीजेपी विधायक जिस तरह से वैक्सीन को लेकर लोगों को समझा रहे हैं। उससे उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video

संजय पाठक, विजयराघवगढ़ विधायक
दरअसल, ये मध्य प्रदेश के विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक हैं। वैसे तो विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए काफी अच्छे से प्रेरित किया, लेकिन उन्होंने जो उदाहरण दिया वो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोरोना का टीका जरूर लगवाएं
वायरल वीडियो विधायक संजय पाठक कह रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन से अपने और अपने देश की रक्षा करना चाहते हो तो शुरुआत आपको ही करनी पड़ेगी। कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। कई मुर्ख बोलते हैं कि कोरोना से नपुसंक हो जाते हैं। मैंने टीका लगवाया और तीन-चार माह खुद को चैक किया, मगर कुछ नहीं हुआ। इसलिए आज भी टीका जरूर लगवाएं।

सबसे अमीर विधायक हैं संजय पाठक
बता दें कि संजय पाठक मध्य प्रदेश विधानसभा में सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं। जबकि उनकी गिनती कद्दावर और धनाढ्य नेताओं में होती है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी वे कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन 31 मार्च 2014 को वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद अगस्त 2014 में उपचुनाव जीते।












Click it and Unblock the Notifications